Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 FE vs Galaxy S24: इन दोनों फोन में हैं इतना बड़ा अंतर, जानकर रह जाएंगे दंग

अगर आप भी सैमसंग लवर हैं, और ब्रांड का लेटेस्ट फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल बहुत से लोग हाल ही में लॉन्च हुए, Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy S24 को लेकर काफी कंफ्यूज हैं।

इसका सबसे बड़ा कारण दोनों फोन्स के बीच बहुत कम कीमत का अंतर है। ऐसे में हम आज दोनों फोन्स की तुलना करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकेंगे।

Galaxy S24 FE vs S24: इन दोनों फोन में हैं इतना बड़ा अंतर

Galaxy S24 FE vs S23 FE के फीचर्स

डिस्प्ले - सैमसंग ने अपने S24 FE में 6.7-इंच डायनेमिक AMOLED 2x स्क्रीन दिया है, जो 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिस्प्ले सुरक्षा के लिए S24 FE में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ है। जबकि, गैलेक्सी एस 24 में FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.2-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है।

परफॉर्मेंस - बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S24 FE में Exynos 2400e चिपसेट शामिल किया गया है। जबकि, गैलेक्सी एस 24 स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस है।

स्टोरेज - गैलेक्सी S24 FE 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। जबकि, गैलेक्सी एस 24 में 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है।

सॉफ्टवेयर- S24 FE लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा किया है। जबकि, गैलेक्सी S24 स्मार्टफोन भी Android 14 पर संचालित होता है।

कैमरा - कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8x जूम के साथ 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। जबकि, सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है।

जबकि, Galaxy S24 में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल यूनिट मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी - नए S24 FE को पावर देने के लिए इसमें थोड़ी बड़ी 4700mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते है। जबकि, Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

कीमत- Samsung Galaxy S24 FE के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की देश में कीमत 59,999 रुपये है, जबकि 8GB/256GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है। जबकि, भारत में सैमसंग गैलेक्सी S24 की शुरूआती कीमत 60,648 है।

सैमसंग गैलेक्सी एस24 एसई उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें ज्यादा देर बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 FE vs Galaxy S24: What are the Differences? And Which One Should You Get?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X