Samsung Galaxy S24 FE सभी क्षेत्रों में Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक देने वाला है। जिसे मार्केट में Galaxy S24 FE के नाम से जाना जाएगा। अब तक इस आगामी फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन इसे लेकर सामने आई नई लीक ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया है।
वैसे तो आमतौर पर सैमसंग US, कोरिया और अन्य देशों के लिए स्नेपड्रैगन प्रोसेसर का उपयोग करना पसंद करता है। लेकिन उम्मीद है कि गैलेक्सी S24 FE मॉडल के साथ यह बदल जाएगा।

जी हां, नई लीक में S24 FE के अमेरिकी वर्जन Exynos 2400e के शामिल किए जाने की जानकारी है। इस प्रोसेसर के साथ सैमसंग सभी क्षेत्रों में पेश करेगा।
गीकबेंच पर गैलेक्सी S24 FE के Exynos 2400e के साथ आने की पुष्टि की गई है। Exynos 2400 के मुकाबले में एकमात्र अंतर यह है कि, 3.2GHz की टॉप गति वाले Cortex-X4 कोर को घटाकर 3.11GHz कर दिया गया है। इससे स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ ऑफर कर सकेगा।

सैमसंग वास्तव में यहां उचित तरीके से क्लॉक स्पीड कम कर रहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि, सैमसंग अमेरिका में यूजर्स को S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर देगा। सैमसंग एक दिलचस्प कदम उठा रहा है।
SM-S721U, S24 FE का वह वर्जन है, जिसे अमेरिका में बेचा जाएगा। गीकबेंच के नतीजे बताते हैं कि, डिवाइस मॉडल नंबर S5E9945 वाले Exynos प्रोसेसर के साथ आएगा। S5E9945, Exynos 2400 है। जब हम इस रिजल्ट टेस्ट पर करीब से नजर डालते हैं, तो हम देखते हैं कि हाई परफॉर्मेंस कोर को घटाकर 3.11GHz कर दिया गया है।
हालांकि यह उचित नहीं है, लेकिन यूजर्स ने सोचा कि अमेरिका में ग्राहकों को Galaxy प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Gen 3 मिलेगा। डिटेल में Galaxy S24 FE सभी क्षेत्रों में Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ आएगा।
आपको बता दें, Galaxy S24 FE को जल्द ही पेश किया जाएगा, हमें उम्मीद है कि नया स्मार्टफोन किफायती कीमत पर उपलब्ध होगा और सभी यूजर्स को काफी पसंद आएगा।
बता दें, हाल ही में कथित Samsung Galaxy S24 FE के ऑफिशियल डिजाइन रेंडर को लीक किया गया था। जिसमें स्मार्टफोन में 6.7-इंच के डिस्प्ले दिए जाने की बात कही है, जो 1900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आएगा। इसके साथ ही इसके पैनल के 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने की जानकारी भी दी गई थी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होंगे। जो 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 10MP सेल्फी कैमरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications








