Samsung Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra के स्पेक्स की जानकारी आई सामने, यहां जानें
Samsung Galaxy S24 Series Specs Leak: स्मार्टफोन कंपनी Samsung अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S24 को अगले साल लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इससे 2024 की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च से पहले ही टिप्सटर योगेश बरार ने Galaxy S24 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आइए आपको आगे सामने आए Samsung Galaxy S24 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 plus के स्पेक्स
टिप्सटर बरार की मानें तो Samsung Galaxy S24 को कंपनी HD और Galaxy S24 plus को QHD डिस्प्ले के साथ ला सकती है। वहीं इसने प्रोसेसर की बात करें तो इसे ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 या फिर Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी अपने यूजर्स को इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। जो 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। गैलेक्सी S24 को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वहीं गैलेक्सी S24 प्लस को 4,900mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेक्स की बात करें तो इसमें QHD+ फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही इस फोन में टाइटेनियम फ्रेम भी मिलेगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा के साथ 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा इसमें शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी देगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
फिलहाल इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








