Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 सीरीज 200MP कैमरा से होगा लैस! सभी फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ यहां

Samsung Galaxy S24 Leak : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S24 को जनवरी में लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे इस सीरीज के खास स्‍पेसिफि‍केशंस का खुलासा भी हो चुका है। लीक्स की मानें को नए सैमसंग फोन्‍स को कंपनी क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लाने वाली है। हालांकि सैमसंग की ओर से इस आगामी सीरीज को लेकर कोई भी अहम जानकारी सामने नहीं आई है।

Galaxy S24 सीरीज के सभी फीचर लीक, 200MP कैमरा से होगा लैस!

तीन नए हैंडसेट्स की होगी एंट्री

लीक के अनुसार ब्रांड अगले महीने यानि कि, जनवरी में अपने तीन नए फोन्स Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को एक साथ साथ लॉन्‍च करने की तैयारी में है। कंपनी अमेरिका और कनाडा में इन हैंडसेट्स को Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बाजारों में इन फोन्स को सैमसंग का ही एक्सिनॉस (Exynos) प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। एक अन्य लीक की मानें तो सैमसंग अपने अपकमिंग फोन्स को वाइट, ऑरेंज और पर्पल कलर में उपलब्ध करा सकता है।

Galaxy S24 सीरीज के संभावित स्पेक्स

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के नई सीरीज में AMOLED LTPO डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट सैमसंग S24 में 6.2 इंच का FHD+ पैनल दिया जाएगा। वहीं गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 6.7 इंच और 6.8 इंच का QHD+ पैनल दिया जा सकता है। रैम की बात करें तो Galaxy S24 और Galaxy S24+ को 8 जीबी रैम के साथ लाए जाने की उम्मीद है। वहीं Galaxy S24 Ultra को 12 जीबी रैम से लैस किया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 14 OS पर रन करेंगे। जिस पर One UI 6.1 की लेयर होगी। Samsung Galaxy S24 और Samsung Galaxy S24+ में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्‍सल का ट्र‍िपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं अल्‍ट्रा मॉडल में यूजर्स को 200 मेगाक्पिसल का कैमरा दिया जाएगा। फिलहाल सैमसंग ने भारत में इन फोन्‍स की लॉन्‍चिंग और उपलब्‍धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung's flagship smartphone series Samsung Galaxy S24 will be launched next month. Its key specifications have been revealed in a leak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X