Samsung Galaxy S24, Galaxy S24+, Galaxy S24 Ultra के सभी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें डिटेल
samsung Galaxy S24 Series Specs: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को पेश करेगी। इसके लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+और गैलेक्सी S24 Ultra के सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। तो आइए आपको आगे इस सीरीज के फोन्स में मिलने वाले स्पेक्स और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Samsung अपने Galaxy S24 सीरीज के सभी फोन्स को AI फीचर्स के साथ ला सकता है। लीक्स की मानें तो इस प्रीमियम सीरीज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI फीचर्स से भी लैस किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि, Galaxy S24+ को हाल ही में भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।
Samsung Galaxy S24 सीरीज स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S24 सीरीज के टॉप मॉडल Galaxy S24 Ultra को WQHD+ रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं Galaxy S24+ में 6.7-इंच 120Hz एमोलेड और Galaxy S24 को 6.1-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो Galaxy S24 सीरीज के तीनों हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किए जा सकते हैं। जिनमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू भी शामिल किया जा सकता है। गैलेक्सी S24 सीरीज के सभी मॉडल लेटेस्ट एंड्राइड 14 आधारित One UI 6 पर रन करेंगे।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में कंपन 200MP+12MP+10MP के साथ 3x जूम क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है। वहीं S24 और S24+ में 50MP का मेन दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस सीरीज के सभी फोन्स को 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को 5100mAh बैटरी, S24+ और S24 में 5000mAh या फिर 4900mAh बैटरी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy S24 सीरीज कलर
रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को टाइटेनियम वायलेट , टाइटेनियम येलो , टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 को कोबाल्ट वायलेट, एम्बर येलो , ओनेक्स ब्लैक और मार्बल ग्रे चार कलर ऑप्शन में लाए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








