Samsung के इन स्मार्टफोन में मिल सकता है कार क्रैश डिटेक्शन फीचर! यहां जानें डिटेल्स
Samsung के Galaxy S24 सीरीज और Samsung Galaxy Z Fold 5 को कार क्रैश डिटेक्शन (Car Crash Detection) फीचर मिल सकता है। तो आइए आपको आगे इसके बारे में आपको सभी डिटेल आगे बताते हैं।
सैमसंग अपने ग्राहकों की जान बचाने के लिए इस नए फीचर को जारी कर सकता है। यह एक लाइफ सेविंग फीचर होगा। इस नए फीचर को कार क्रैश डिटेक्शन के नाम से कंपनी ला रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सेफ्टी फीटर्स को बहुत जल्द रिलीज किए जानें की तैयारी है।

जानें कैसे करेगा काम- ये फीचर स्मार्टफोन के सेंसर्स और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करेगा। जिससे रोड एक्सीडेंट होने का फौरन यूजर के घर वालों को या दोस्तों को पता लग सकेगा।
जान बचाने में होगा काफी मददगार साबित- जैसे ही एक्सीडेंट होगा ये फीचर तत्काल इमरजेंसी सर्विस को कॉन्टैक्ट करेगा। इसके साथ ही उपभोक्ता के फैमिली और दोस्तों को एक्सीडेंट की जानकारी फौरन पहुंचाएगा।

सैमसंग के इन फोन्स में मिलेगा ये फीचर- सैमसंग इस फीचर को गैलेक्सी S24 अल्ट्रा और गैलेक्सी जी फोल्ड 5 में पहले ऑफर करेगी। डेवलपर को सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज में भी एक ऐसा ही सेंसर मिल है।
सबसे खास बात यह है कि, रिपोर्ट में सैमसंग के वन यूआई 6.1 बिल्ड में मोकामोबाइल नाम का एक हिडन एप्प भी देखा गया है, जिसमें कार क्रैश सेंसर को शुरू करने और बंद करने के लिए कोड हैं। आपको बता दें, क्रैश डिटेक्शन फीचर को कार एक्सीडेंट का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इन फोन्स में पहले से मिल रहा ये फीचर- आपको बता दें, अभी तक स्मार्टफोन ब्रांड Apple और Google ने ही अपने फोन्स में इस फीचर को उपलब्ध करा रहे थे। जिनमें iPhone 14 और उससे नए फोन्स और अमेरिका में Pixel 4 और उससे नए डिवाइसेस इसमें शामिल हैं।
कुछ दिनों पहले सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो सेंसर टास्कर एप्प पर भी इस सेंसर को स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें बताया गया है कि, इसे 'Special Trigger' मोड के साथ कार क्रैश डिटेक्ट वेकअप नाम का एक सेंसर मिला है।


Click it and Unblock the Notifications








