Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए कीमत ,स्पेक्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Series Launch Date: सैमसंग ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Series की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि, इस सीरीज के तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को एक साथ पेश करेगी। इस लेटेस्ट सीरीज के सभी मॉडल को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। इसके अलाव ये फोन्स AI यानी ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर के साथ दस्तक दे सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी लॉन्च डेट से लेकर कीमत और फीचर्स तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए कीमत और स्पेक्स

गैलेक्सी S24 सीरीज की लॉन्च डेट

Samsung ने लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए, बताया कि, 17 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे Galaxy Unpacked 2024 इवेंट को आयोजित किया जाएगा। जिसमें इस अपकमिंग सीरीज से पर्दा उठेगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि, यूजर्स नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाएं, अपकमिंग Galaxy S24 सीरीज AI फीचर्स से लैस होने वाला है।

गैलेक्सी S24 सीरीज AI फीचर से होगा लैस

सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज AI फोटो एडिटिंग फीचर्स से लैस होगा । जिससे इससे ली गई किसी भी फोटो से ऑब्जेक्ट को हटाया जा सकता है। गैलेक्सी S24 सीरीज में यजर्स को जेनरेटिव AI फीचर भी दिया जा सकता है। बता दें, इससे पहले गूगल ने अपनी Pixel 8 सीरीज को जेनरेटिव AI फीचर से लैस किया था।

गैलेक्सी S24 सीरीज के फीचर्स

आपको बता दें, गैलेक्सी एस24 सीरीज के रेंडर हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए थे। जिनके अनुसार इस सीरीज में पिछले मॉडल जैसे ही डिजाइन के साथ लाया जा सकात है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy S24 और Galaxy S24+ में ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। वहीं Galaxy S24 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही अल्ट्रा मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 100x डिजिटल जूम, ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS ) सपोर्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं।

भारत में प्री-बुकिंग शुरू

भारत में सैमसंग ने गैलेक्सी एस24 सीरीज के प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर भारत में गैलेक्सी एस24 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो 1999 रुपये देकर VIP पास लेकर साइनअप कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company will launch its upcoming Galaxy S24 Series in the Samsung Galaxy Unpacked 2024 event. Galaxy S24 Ultra can be made available with new design and flat edges, regular processor and camera upgrade
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X