Home
Mobile

इस दिन लॉन्च होगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, जानें सभी स्पेसिफिकेशन, यहां देख सकते हैं इवेंट

Samsung Galaxy S24 Series Specs: सैमसंग अपना अनपैक्ड इवेंट आगामी 17 जनवरी को आयोजित करने जा रहा है। जिसमें कंपनी अपने आगामी सीरीज Galaxy S24 पर से पर्दा उठाने वाली है। जिसके तहत Samsung के एक साथ तीन हैंडसेट Galaxy S24 , Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra को पेश किया जाएगा। हालांकि इसके लॉन्च से पहले इन फोन्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। जिसे ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। तो आइए आपको इस सीरीज कुछ खास जानकारी जो कि, पहले ही सामने आ चुकी हैं उनके बारे में आगे बताते हैं।

इस दिन लॉन्च होगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

Galaxy S24 सीरीज AI से होगा लैस

जैसा कि, ये सीरीज काफी दिनों से लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण एआई इंटीग्रेशन है। बता दें, कि सैमसंग ने अपने AI फोरम 2023 के इवेंट में Gauss मॉडल को पेश किया था। Gauss AI 3 वेरिएंट के साथ आता है, इसमें पहला टेक्स्ट जनरेशन, दूसरा कोड जनरेशन और तीसरा इमेज जनरेशन शामिल है। गौरतलब है कि, सैमसंग ने हाल ही में इस सीरीज का एक टीजर जारी किया था, जिसमें सैमसंग AI का जिक्र भी किया गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि, सैमसंग इस AI मॉडल को गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ इंटीग्रेट कर सकता है।

Galaxy S24 सीरीज की डिस्प्ले

सैमसंग S24 सीरीज में मिलने वाली डिस्प्ले की बात करें तो इसमें यूजर को 6.2 इंच की डिस्प्ले, Galaxy S24 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले और Galaxy S24 Ultra मॉडल में 6.8 इंच की डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। इस सीरीज के सभी फोन्स 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आएंगे। इसके टॉप मॉडल के साथ कंपनी S-Pen भी अपने ग्राहकों को देगी।

Galaxy S24 सीरीज प्रोसेसर

सैमसंग के बेस मॉडल को Exynos 2400 प्रोसेसर , S24 Plus और S24 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से पैक्ड किया जाएगा।

Galaxy S24 सीरीज स्टोरेज

Galaxy S24 के बेस मॉडल को कंपनी 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। वहीं Plus मॉडल को 12GBरैम के साथ 256GB या 512GB स्टोरेज और Ultra को 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है

Galaxy S24 सीरीज कैमरा

रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग के बेस और प्लस मॉडल को कंपनी 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लाएगी। जिससे यूजर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। वहीं इसके टॉप मॉडल को 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। सबसे खास बात है कि, इस बार इसके कैमरे को AI फीचर्स और एडिटिंग का भी सपोर्ट भी मिलेगा।

Galaxy S24 सीरीज बैटरी

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी S24 को 4000mAh की बैटरी, Plus मॉडल में 4900 mAh की बैटरी और Ultra मॉडल को 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Galaxy S24 सीरीज कीमत

Galaxy S24 सीरीज के दाम की बात करें तो कंपनी इसके बेस मॉडल को S23 की कीमत के आस-पास ही पेश किया जा सकता है। वहीं इसके प्लस और टॉप मॉडल में पिछले सीरीज के मुकाबले ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का अंतर देखने के मिल सकता है। हालांकि, कीमत की जानकारी लीक के आधार पर है। कंपनी द्वारा इसमें बदलाव संभव है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung S24 is expected to have a 6.2-inch display, the Galaxy S24 Plus will have a 6.7-inch display and the Galaxy S24 Ultra model will have a 6.8-inch display. All the phones in this series will come with 120hz refresh rate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X