Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को होगी लॉन्च, पहले ही जान लें ये जरूरी बातें

Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग अगले हफ्ते अपने नए सीरीज Samsung Galaxy S24 से पर्दा उठाने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24 प्लस और S24 अल्ट्रा को लॉन्च कर सकती है। इस बार कंपनी अल्ट्रा मॉडल में 200 MP का कैमरा दे सकती है। इसके अलावा इसमें कुछ और बदलाव भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के फोन्स के कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको लॉन्च से पहले इनकी खासियतों के से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को होगी लॉन्च, जाने सभी डिटेल

Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च डेट

सैमसंग अपने इस मोस्ट अवेटेड सीरीज को गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) में पेश करेगी। बता दें, यह इवेंट 17 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। कंपनी अपने इस सीरीज को एआई फीचर के साथ ला रही है।

गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24+ में ग्लास बैक के साथ मैटेलिक फ्रेम दिए जानें की उम्मीद है। Galaxy S24 में 6.2 इंच का Dynamic एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। अपने इस हैंडसेट को सैमसंग फुल एचडी रिजॉल्यूशन, ऑलवेज ऑन मोड, आई कम्फर्ट शील्ड से पैक्ड कर सकता है। वहीं गैलेक्सी S24+ में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन में Android 14 OS आधारित One UI 6.1 की स्क्रिन देखने को मिल सकती है।

प्रोसेसर की बात करें तो Galaxy S24 और Galaxy S24+ में Snapdragon 8 Gen 3 चिप मिलेगा। हालांकि इस एडिशन को कंपनी केवल अमेरिका और कनाडा में ही लॉन्च कर सकती है। अन्य बाजारों में इसे Exynos 2400 चिपसेट के साथ लाए जानें की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम दी जा सकती है। इसके बेस वेरिएंट में 128 जीबी, 256 स्टोरेज मिलने की संभावना है। जबकि प्लस मॉडल को 256 जीबी, 512 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर 3X जूम के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी द जाएगी जो, 25W चार्जिंग के साथ आ सकती है। जबकि प्लस मॉडल में 4900mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung's flagship series Galaxy S24 series will be launched next week. An event will be organized on this day for this upcoming series. The phone will have a 200MP main sensor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X