Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 में मिलेगा iPhone का ये खास फीचर,बिना नेटवर्क कॉलिंग के साथ यूज कर सकेंगे डेटा

Samsung Galaxy S24: सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 को सैटेलाइट कनेक्टिविटी (Satellite Connectivity) फीचर के साथ पेश कर सकता है। जिसकी मदद से यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग और डेटा का मजा ले सकेंगे। आपको बता दें, इससे पहले स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने अपने iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ लाया है। हालांकि इसे फिलहाल अमेरिका और कनाडा तक ही सीमित रखा गया है। लेकिन Samsung इस फीचर को ग्लोबली पेश कर सकता है।

इन बदलाव के साथ हो सकती है एंट्री

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी गैलेक्सी एस24 सीरीज के स्मार्टफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर शामिल करने वाली है। Galaxy S24 में यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के अलावा बड़ा डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिल सकता है। यह अपकमिंग फोन अगले साल 2024 के शुरूआती महीने फरवरी में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के तहत कंपनी अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जिसमें Galaxy S24 , Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra को को शामिल किया जा सकता है। इन अपकमिंग फोन्स को एक्सिनोस 2400 चिप और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेस सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।
दक्षिण कोरिया में विज्ञान और आईसीटी मंत्री ली जोंग-हो की मानें तो उनका कहना है कि, घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा 2024 में एक नई सेवा शुरू करने की उम्मीद है। यह सेवा 5G फोन और उपग्रहों के बीच डेटा ट्रांसमिशन में मदद करेगी। जोंग-हो ने आगे कहा कि, "मैं कंफर्म नहीं कह सकता, लेकिन मुझे पता है कि घरेलू उद्योग अगले साल 2024 सेवा का व्यावसायीकरण करने पर विचार कर रहा है, उपग्रह संचार से संबंधित एक मानक अगले साल तैयार किए जाने की उम्मीद है।"

Samsung Galaxy S24 में मिलेगा iPhone का ये खास फीचर,बिना नेटवर्क कॉलिं

संभावित फीचर

Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus मॉडल को LTPO डिस्पले के साथ लाया जा सकता है। जो कम से कम 1Hz से लेकर 120Hz तक की वैरिएबल रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इन मॉडल के 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाए जाने की उम्मीद है। वहीं कंपनी गैलेक्सी 24 Plus में बड़ी बैटरी दे सकती है। इसके रियर पैनल में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ एक नया 50 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 can be launched with satellite connectivity feature. Earlier, Apple introduced some models of its iPhone 14 series with satellite connectivity feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X