Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए सभी डिटेल्स यहां

Samsung Galaxy S24 Series Price Leak: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपने अगले Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्स एस24 लाइनअप पर से 17 जनवरी 2024 को पर्दा उठ सकता है। जिसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को शामिल किया जाएगा। इस फ्लैगशिप फोन को कंपनी कई अपग्रेड और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ला सकती है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। तो आइए आपको आगे हम Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत के बारे डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए सभी डिटेल्स

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज की कीमत की बात की जाए तो लीक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग Galaxy S23 Ultra के समान ही इसकी कीमत तय कर सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, Galaxy S24 की शुरुआती कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (करीब 66,563 रुपये) तय की जा सकती है, Galaxy S24+ की कीमत 999 अमेरिकी डॉलर (करीब 83,224 रुपये) और Galaxy S24 Ultra की कीमत 1,199 अमेरिकी डॉलर (करीब 99,886 रुपये) तय की जाएगी। हालांकि, ये लीक रिपोर्ट के आधार पर है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज के फीचर्स

जैसा कि, आपको बता चुके हैं, कि इस सीरीज को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चके हैं। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दे सकती है। अल्ट्रा मॉडल में 12GB रैम और 5,000mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल होगी। वहीं गैलेक्सी S24+ को 4,900mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा। जो 8GB रैम के साथ आएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, गैलेक्सी S24 लाइनअप में सभी स्मार्टफोन को सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लाया जाएगा। वहीं इसमें फोटोग्राफी के लिए 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जिससे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 series can be equipped with satellite connectivity features. Whereas in Ultra model, a 200MP primary camera can be found for photography, through which video recording up to 8K can be done.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X