Samsung Galaxy S24 सीरीज की सेल शुरू, 12 हजार तक की छूट के साथ खरीदें फोन
Samsung Galaxy S24 Sale: अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आज से इसकी सेल शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के तहत आप कंपनी के गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, गैलेक्सी S24 प्लस और गैलेक्सी S24 की खरीद सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि, इन फोन्स पर ग्राहक 12 हजार रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। साथ ही 24 महीने तक NO Cost EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इस सेल मिलने वाले ऑफर डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 की कीमत व ऑफर- इस सीरीज के वनीला मॉडल के 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 79,999 रुपये, 8GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है।
हालांकि इस पर 10,000 तक के अपग्रेड बोनस का फायदा दिया जा रहा है। साथ ही ऑप्शन के तौर पर 5000 रुपये का अपग्रेड बोनस और 5000 रुपये का कैशबैक लिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Plus की कीमत और ऑफर- सैमसंग गैलेक्सी s24 प्लस के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं इसके 12जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरियंट को 109,999 में खरीदा जा सकता है।
ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर 12000 तक का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है, ऑप्शन के तौर पर 6000 तक का अपग्रेड बोनस और 6000 तक का कैशबैक लिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत और ऑफर- इस लाइनअप के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 129,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज को 1 लाख 39,999 में खरीदा जा सकता है।
वहीं इसके तीसरे वेरियंट 12जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज की कीमत 159,999 रुपये है। नए डिवाइसेस को आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म के अलावा कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदे सकते हैं।
इस सीरीज की खासियत- इन फोन्स में लाइव ट्रांसलेशन, चैट असिस्टेंट, नोट असिस्टेंट, ट्रांस्क्रिप्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इन बिल्ड AI फीचर इसमें मिल रहा है, जिससे रियल टाइम 14 लैंग्वेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने हिंदी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








