Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 Series सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ इस दिन होगा लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Series Launch Date: अगर आपको भी सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज की लॉन्चिंग का इंतजार है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस अपकमिंग सीरीज को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार Samsung Galaxy S24 सीरीज जल्द ही दस्तक देने को तैयार है। रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग अनपैक्ड इवेंट 18 जनवरी 2024 को आयोजित होने जा रहा है। इसमें कंपनी गैलेक्सी S24 सीरीज पर से पर्दा उठाने वाली है। तो आइए आपको सामने आई अपडेट के बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

गैलेक्सी S24 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

इस लाइनअप के सभी हैंडसेट्स में यूजर्स को 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली QHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें, सैमसंग अपने इन सभी डिवाइसेस में आपातकालीन स्थितियों के लिए ड्यूल सैटेलाइट कनेक्टिविटी से भी लैस कर सकता है।कंपनी अपने अपकमिंग गैलेक्सी S24 सीरीज के यूरोप , अफ्रीका और एशिया में पेश करने वाले फोन को Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ पेशला सकती है। वहीं चीन, अमेरिका और कनाडा के स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट से लैस कर सकती है। इसके साथ ही गैलेक्सी S24 और S24 प्लस में 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है, वहीं Samsung Galaxy S24 Ultra को 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24 प्लस में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 10मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरे को शामिल किया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 200मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

Galaxy S24 Series सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ इस दिन होगा लॉन्च

इस सीरीज में बैटरी बैकअप की बात करें तो गैलेक्सी S24 को 4,000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। गैलेक्सी S24 प्लस में 4,900mAh की बैटरी और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा अगर अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी एस24 सीरीज को टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च कर सकता है। हालांकि Galaxy S23 सीरीज में सैमसंग ने एल्यूमिनियम चेसी का इस्तेमाल किया था। इस नई सीरीज को बैटरी अपग्रेड फीचर के साथ लाए जाने की कंपनी तैयारी में है। जिसमें कंपनी EV बैटरी टेक्नोलॉजी का भी यूज कर सकती है। जिससे फोन को बेहतर बैटरी लाइफ दी जा सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 and S24 Plus can be offered with 256GB, 512GB storage options with 12GB RAM, while Samsung Galaxy S24 Ultra can be offered with 16GB RAM and 1TB storage. In all the handsets of this lineup, users are expected to get a QHD+ Super AMOLED screen with 2,500 nits peak brightness.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X