Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 सीरीज से आज उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल

Samsung Galaxy S24 Series: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung अपने मोस्ट अवेटेड प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी एस24 (Samsung Galaxy S24 ) को आज यानि कि, 17 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने तीन नए फोन्स गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को पेश करेगी। हालांकि इस अपकमिंग सीरीज के आने से पहले ही इनके कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इस आगामी सीरीज के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। अभी नई अपडेट में दावा किया जा रहा है कि, इस सीरीज को सात साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया जाएगा। तो चलिए आगे इस सीरीज की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स को जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज से आज उठेगा पर्दा,  यहां जानें सबकुछ

यहां देखें लाइव

इस सीरीज की लॉन्चिंग के लिए कंपनी आज यानी 17 जनवरी 2024 को एक इवेंट आयोजित कर रही है। जो भारतीय समयानुसार रात 11:30 SAP सेंटर केलिफॉर्नियां में शुरू होगा। सैमसंग के Unpacked 2024 इवेंट को अगर आप देखना चाहते हैं, तो कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इसे फेसबुक और एक्स ( पूर्व में ट्विटर ) पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

Samsung Galaxy S24 की लीक प्राइज

गैलेक्सी एस24 सीरीज के प्राइज की बात करें तो इसके बेस मॉडल के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज को 82,000 रुपये के आस-पास लाया जा सकता है। वहीं इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 88,000 रुपये तय की जा सकती है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की खूबियां

Samsung ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि, इस सीरीज को AI फीचर के साथ लाया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज के डिस्प्ले को कंपनी ने फ्लैट रखा है। Galaxy S24 में 6.2 इंच का Dynamic एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। वहीं गैलेक्सी S24+ में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन में Android 14 OS आधारित One UI 6.1 की स्क्रिन देखने को मिल सकती है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस सीरीज के फोन्स को कुछ मार्केट में सैमसंग के ही प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, बाकी के कुछ बाजारों में इसे क्वालकॉम का प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy S24 और Galaxy S24+ में Snapdragon 8 Gen 3 चिप मिलेगा। हालांकि इस एडिशन को कंपनी केवल अमेरिका और कनाडा में ही लॉन्च कर सकती है। अन्य बाजारों में इसे Exynos 2400 चिपसेट के साथ लाए जानें की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम दी जा सकती है। इसके बेस वेरिएंट में 128 जीबी, 256 स्टोरेज मिलने की संभावना है। जबकि प्लस मॉडल को 256 जीबी, 512 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर 3X जूम के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी द जाएगी जो, 25W चार्जिंग के साथ आ सकती है। जबकि प्लस मॉडल में 4900mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch Galaxy S24 Series in Samsung's Galaxy Unpacked event. This series includes Galaxy S24, Galaxy S24+ and Galaxy S24 Ultra. Even before its launch, its price, features and specifications have been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X