Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 series 17 जनवरी 2024 को होगी लॉन्च, कीमत का भी खुलासा

Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। द एलेक की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने खुलासा करते हुए बताया कि नई एस-सीरीज फ्लैगशिप 17 जनवरी, 2024 को लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका उल्लेख नहीं किया है, रिपोर्ट में एक अनाम सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अधिकारी का हवाला दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 series 17 जनवरी 2024 को होगी लॉन्च, जाने कीमत

Samsung Galaxy S24 series लॉन्च की तारीख

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज वास्तव में 17 जनवरी को लॉन्च होगी । फ्लैगशिप लॉन्च के दिन ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन का प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 26 से 30 जनवरी के बीच फोन मिलना शुरू हो जाएगा। गैलेक्सी S24 सीरीज की ओपन सेल कथित तौर पर 30 जनवरी से शुरू होगी। सैमसंग ने अभी तक अपने सोशल मीडिया हैंडल या संचार मंचों पर इन डिटेल का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।

Samsung Galaxy S24 Series स्क्रीन

टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने तीनों सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के स्क्रीन प्रोटेक्टर को शेयर किया है। इससे पता चलता है कि मौजूद डिजाइन पूर्ववर्तियों के समान होगा। जैसा कि इमेज से साफ पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्स S24 सीरीज में अपने पूर्ववर्तियों की तरह ही फ्रंट डिजाइन होगा। स्टैंडर्ड और प्लस वर्जन में गोल किनारे होते हैं, जबकि अल्ट्रा वेरिएंट में फास्ट किनारे होते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के स्क्रीन प्रोटेक्टर में एस23 अल्ट्रा के थोड़े घुमावदार किनारों की तुलना में सपाट किनारे दिए गए हैं ।

प्रोटेक्टर्स ने उन रिपोर्टों का सपोर्ट किया है जिनमें कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज में सममित बेजेल्स होंगे। इसका मतलब है कि S24 लाइनअप की तुलना में बेजेल्स थोड़े पतले हैं। हालांकि यह इमेज से साफ नहीं है, मानक गैलेक्सी S24 में थोड़ी बड़ी स्क्रीन होगी और यह लंबा और पतला हो सकता है। प्लस और अल्ट्रा मॉडल अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में ज्यादा मोटे हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 series स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले और प्रोसेसर: सैमसंग गैलेक्सी S24 को 6.1-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जबकि प्लस वर्जन में 6.7-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकता है । लास्ट में, अल्ट्रा 6.8-इंच AMOLED WQHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ के साथ आ सकता है। सभी तीन मॉडल एड्रेनो जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एसओसी पर बेस्ड हो सकते हैं। लेकिन भारत के साथ चुनिंदा क्षेत्रों में Exynos 2400 SoC हो सकता है।

सॉफ्टवेयर और कैमरा: सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज एंड्रॉइड 14-बेस्ड One UI 6 सॉफ्टवेयर के साथ आ सकती है। सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 200MP +1 2MP+10MP+ 3x जूम क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। जबकि रेगुलर और प्लस वर्जन में 50MP + 10MP + 12MP सेंसर हो सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy S24 is expected to come with a 6.1-inch FHD+ display, while the Plus version may feature a 6.7-inch 120Hz AMOLED display. Lastly, the Ultra may come with a 6.8-inch AMOLED WQHD+ display, 120Hz refresh rate, and HDR10+.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X