Samsung Galaxy S24 सीरीज नए प्रोसेसर, AI फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, गीकबेंच वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy S24 Series Launch Date: सैमसंग के स्मार्टफोन्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। यह विश्व में गिने जाने वाले टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है। अपने ग्राहकों के लिए कंपनी मिड रेंज से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स तक लॉन्च करती रहती है। फिलहाल सैमसंग अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को लेकर चर्चाओं में है, जिसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में कंपनी जुटी है। इस सीरीज के तहत सैमसंग अपने तीन नए हैंडसेट गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को एक साथ पेश कर सकती है। जिसक अगले महीने 17 जनवरी 2024 को दस्तक देने की बात कही जा रही है। अब इस आगामी सीरीज की नई लिस्टिंग से इसमें दिए जाने वाले प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इसे स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ लाया जाएगा।

गीकबेंच बेंचमार्किंग पर हुआ लिस्ट
आपको बता दें, इन आगामी स्मार्टफोन को कई रेगुलेटरी लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। जिससे इस फोन के कई फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी S24 अल्ट्रा और गैलेक्सी S24+ को अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ लाया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के अमेरिकी वर्जन को अलग मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें भी यही जानकारी सामने आई है कि, इस फोन को क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।
गीकबेंच लिस्टिंग में गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को क्रमशः SM-S926U और SM-S928B मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि, इन डिवाइसेस में एक एक ऑक्टा-कोर चिपसेट शामिल होंगे, जिसे पाइनएप्पल कोडनेम दिया गया है।
यह सीरीज AI फीचर्स से होगा लैस
वहीं एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S24 सीरीज को AI फीचर्स से लैस किया जाएगा। कंपनी अपने यूजर्स को रियल टाइम में मैसेजिंग एप्प को ट्रांसलेट करने की फैसिलिटी देगी। इस सीरीज में जेनरेटिव एआई सुविधा भी हो सकती हैं, जो Google के मैजिक एडिटर और मैजिक इरेजर के समान आपकी तस्वीरों को एडिट करने में मदद करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








