Samsung Galaxy S24 सीरीज जल्द देगा दस्तक, Galaxy S24 Plus BIS वेबसाइट पर आया नजर
Samsung Galaxy S24 Plus Specs: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने नए सीरीज Galaxy S24 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट पेश करेगी। जिसमें Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं। हालांकि लॉन्च से पहले ही इन फोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल गैलेक्सी एस24 प्लस(Galaxy S24 Plus) को भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे इस अपकमिंग फोन के कई खास स्पेक्स की जानकारी सामने आई है। तो आइए आपको आगे फोन के सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy S24 सीरीज की खूबियां
सैमसंग अपने इस सीरीज को AI कैमरा के साथ ला सकता है। जिससे सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Google Pixel 8 सीरीज से माना जा रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी दे सकती है। आपको बता दें, इन स्मार्टफोन्स को टाइनेयिम फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है।
वहीं टिप्सटर Sonny Dickson ने अपने एक पोस्ट में इस आगामी सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स को शेयर किया था। जिसमें Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज दिया गया है। हालांकि ये डमी यूनिट्स थे इसलिए पूरी तरह से इसपर विश्वास भी नहीं किया जा सकताहै।
फिलहाल कंपनी ने अपने इस सीरीज के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, इसकी सीरीज की लॉन्च डेट की जानकारी जल्द सामने आ सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर रहा है। जिसके बाद इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले ग्राहकों को कंपनी 26 से 30 जनवरी के बीच में स्मार्टफोन डिलीवर भी कर सकती है। वहीं Galaxy S24 की सेल भी 30 जनवरी से शुरू की जा सकती है।
सैममोबाइल ने बताया था कि, सैमसंग का अब पूरा फोकस AI पर है। कंपनी ने अब कंफर्म किया है कि , गैलेक्सी AI एक्सपीरियंस को पेश करेगा। उम्मीद की जा रही है कि, Galaxy S24 सीरीज के लॉन्च के साथ ही इसको पेश किया जा सकता है। इसके अलावा AI कैपेबिलिटीज भी होंगी।
आपको बता दें, कंपनी ने फरवरी में ही Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज को कंपनी ने टाइटेनियम फ्रेम के साथ पेश किया था।


Click it and Unblock the Notifications








