Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन को लेकर बड़ा खुलासा, EV तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है कंपनी

Samsung Galaxy S24 Ultra में EV तकनीक का हो सकता है इस्तेमाल

Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि, कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप को पहले से बेहतर बनाने पर ज्यादा जोर दे रही है। जिसके तहत Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन के बैटरी को बूस्ट करने के लिए कंपनी इसे EV बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है। EV बैटरी तकनीक का आमतौर पर इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों में किया जाता है।

सैमसंग ने साल की शुरूआत यानि कि, फरवरी में ही अपने यूजर्स के लिए Galaxy S23 series को लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को कई नए डिवाइसेस दिए गए हैं। आपको बता दें, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra का ये सभी स्मार्टफोन्स Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो Galaxy S23 की देश में शुरुआती कीमत 74,999, Galaxy S23 Plus की 94,999 और Galaxy S23 Ultra की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है।

इसके बाद अब कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन S series के Galaxy S24 series को जल्द से ज्लद मार्केट में लाने की तैयारियों में जुट गई है। S फ्लैगशिप में कंपनी Samsung Galaxy S24 Ultra डिवाइस को ला रही है। जिसे अगले साल यानि कि, 2024 में लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में EV तकनीक का हो सकता है इस्तेमाल

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा का सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर भी काम करने में सक्षम होगा। इसी के साथ इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल सेंसर भी यूजर्स को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के बैटरी बैकअप को बेहतर करने के लिए इस डिवाइस को EV बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी अपने अन्य स्मार्टफोन्स और आने वाले नए टैब में भी आगे इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।

अगर कंपनी EV टेक्नोलॉजी के साथ इस स्मार्टफोन को मार्केट में उतारती है तो यह कंपनी का पहला डिवाइस होगा जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी का इस्तेमाल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new revelation has come about the Samsung Galaxy S24 Ultra. The report has revealed that the company can bring its upcoming smartphone Galaxy S24 Ultra with EV battery technology. EV battery technology is commonly used in electric vehicles.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X