Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन की कैमरा डिटेल लीक, 200MP कैमरा , 100x तक जूम के साथ होगा लॉन्च, जानें
Samsung Galaxy S24 Ultra: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपने नए फ्लैगशिफ फोन Samsung Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे इस आगामी फोन के स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। फिलहाल इस फोन की कैमरा की जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया गया है कि , इस फोन को टेलीफोटो और पेरिस्कोप जूम कैमरे के साथ लाया जाएगा। दरअसल टिपस्टर रेवेग्नस ने Galaxy S24 Ultra के कैमरा की डिटेल्स शेयर की है। तो आईए आपको इस आर्टिकल में सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप फोन में मिल रहे कैमरा सेटअप के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra के लीक कैमरा स्पेसिफिकेशंस
सामने आई रिपोर्ट की मानें तो Samsung Galaxy S24 Ultra में कंपनी अपने यूजर्स को एक दमदार कैमरा सेटअप देने जा रही है। इसमें 1/1.3″ सेंसर साइज और 0.6μm पिक्सल साइज के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 1/2.55″ सेंसर साइज और 1.4μm पिक्सल साइज के साथ IMX564 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। वहीं 1/3.52″ सेंसर साइज और 1.12μm पिक्सल साइज के साथ IMX754+ सेंसर वाला 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा रहाहै, जो कि 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करने में सक्षम होगा। 1/2.25″ सेंसर साइज और 0.8μm पिक्सल साइज के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा GMU सेंसर से लैस है। 5x टेलीफोटो कैमरे का फाइनल अपर्चर लगभग f/3.2 होने की संभावना है।
टिपस्टर की मानें तो इस आगामी फ्लैगशिप Galaxy S24 Ultra को 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 100x जूम कैपेसिटी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। आपको बता दें, ये सभी जानकारी लीक के आधार पर है। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। सही जानकारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही टिपस्टर ने Galaxy S25 Ultra को भी लेकर चर्चा किया है, जिसे 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक की मानें तो S25 Ultra में कंपनी 4x और 6x टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लेजर ऑटोफोकस की जगह विजियन सेंसर को शामिल किया जा सकता है। वहीं विजन 44 और विजन 55 दोनों का काम पूरा हो गया है। Samsung 1/6.4 इंच सेंसर साइज के साथ विजन 55 और रियल टाइम 60एफपीएस डेप्थ इमेज क्षमता प्रदान कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जानें की संभावना बनी हुई है, जिसे इससे पहले S23 Ultra में भी दिया गया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








