Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल
Samsung Upcoming Smrtphone : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने नए सीरीज Galaxy S24 से पर्दा उठाने जा रही है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसट Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करेगी। लेकिन इस सीरीज के आने से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं, जिससे इन फोन्स के फीचर्स और स्पेक्स का भी खुलासा हो गया है। अब नई अपडेट में गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के रैम क लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 2 रैम वेरिएंट्स के साथ लाने का विचार कर रही है। तो चलिए आगे आपको इस सीरीज की सामने आई डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

सैमसंग Galaxy S24 सीरीज को AI कैमरा के साथ ला सकता है। अपने इस सीरीज के Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी शामिल कर सकता है। इसके साथ ही इसमें टाइनेयिम फ्रेम दिए जाने की भी उम्मीद है। आपको बता दें, हाल ही में भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर Galaxy S24+ को देखा गया है। जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।
Galaxy S24 सीरीज के लीक
इस आगामी सीरीज को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है। टिप्सटर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को 8 GB और 12 GB दो रैम वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, वहीं Galaxy S24 को 8 GB सिंगल रैम के साथ लाया जा सकता है। बता दें, हाल ही में Galaxy S24 Ultra को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 12 GB के RAM के साथ स्पॉट किया गया है।
वहीं एक रिपोर्ट की मानें की तो सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इसके साथ ही अपने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर सकता है। इसके साथ ही 26 से 30 जनवरी के बीच प्री-ऑर्डर देने वाले ग्राहकों को फोन्स मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








