Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत 50000 रुपये तक घटी? Mid-Range जैसी कीमत में प्लैगशिप का फायदा
Samsung ने Galaxy S24 Ultra को इस साल की शुरुआत में एक अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप के रूप में लॉन्च किया था। लेकिन साल के अंत तक आते-आते यह फोन लगातार प्राइस कट्स की वजह से चर्चा में है। अब Amazon India पर इसकी कीमत इतनी नीचे आ चुकी है कि कई यूजर्स इसे "2024 का स्मार्टेस्ट फ्लैगशिप डील" कह रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि खासकर Samsung के 7 साल के OS अपग्रेड प्रॉमिस के बाद S24 Ultra सिर्फ कीमत कम होने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी लॉन्ग-टर्म वैल्यू की वजह से भी एक मजबूत विकल्प बन गया है।
तो क्या यह डील वास्तव में इतनी दमदार है? क्या अब भी 2024 के आखिर में Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदना समझदारी है? और क्या यह 80-85 हजार की रेंज में सबसे भरोसेमंद Android फ्लैगशिप बन गया है? आइए, एक नए नजरिये से इस पूरे मामले को समझते हैं।

24 Ultra अब बना "स्मार्ट बॉय फ्लैगशिप"
Samsung Galaxy S24 Ultra (12GB + 256GB) की लॉन्च कीमत ₹1,34,999 थी । लेकिन Amazon India पर इसकी डील प्राइस सिर्फ ₹84,999 है, यानी लगभग ₹50,000 रुपये का सीधे-सीधा प्राइस कट आपको देखने को मिलेगा ।
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹2,549 तक का कैशबैक मिलता है, जिससे effective price आ लगभग ₹82,499 जाती है।
फोन अभी भी तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन Titanium Gray, Titanium Black और Titanium Violet में उपलब्ध है।
2024 के Android मार्केट को देखें तो किसी फ्लैगशिप पर इतना भारी डिस्काउंट मिलना दुर्लभ है। खासकर तब, जब फोन का रिप्लेसमेंट मॉडल (S25 Ultra) आने में कुछ महीनों का समय बाकी है।
200MP सेंसर के साथ DSLR-जैसा आउटपुट
Samsung Galaxy S24 Ultra अक्सर अपने 200MP कैमरे की वजह से सुर्खियों में रहा है, लेकिन इसका असली मज़ा अब कम कीमत पर मिलता है। इसके पीछे के quad-camera सिस्टम में शामिल हैं।
- 200MP OIS Primary Sensor
- 50MP Periscope Telephoto (5x Optical Zoom)
- 12MP Ultra-Wide (120° FoV)
- 10MP Telephoto (3x Optical Zoom)
- फ्रंट में 12MP Dual Pixel Selfie Camera मिलता है।
कम रोशनी में भी 200MP सेंसर जिस तरह की clarity देता है, वह आज भी कई नए फ्लैगशिप्स को मुश्किल में डाल देता है। खासकर इसके Zoom रिजल्ट्स 5x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल अब भी इंडस्ट्री में टॉप माने जाते हैं।
2024 का सबसे भरोसेमंद Android फ्लैगशिप चिप
S24 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मिलता है, जिसे Adreno 750 GPU पावर देता है। इसकी परफॉर्मेंस स्ट्रैन्थ, हाई एंडिंग गेमिंग में सस्टेंड परफॉर्मेंस, कम हीटिंग, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी, 2600 nits ब्राइटनेस तक का smooth, lag-free UI आज भले Snapdragon 8 Gen 4 मार्केट में आ चुका है, लेकिन Gen 3 अभी भी 2024-2025 के लिए सबसे balance-oriented चिप माना जा रहा है।
दमदार बैटरी और चार्जिंग
S24 Ultra की बैटरी लाइफ solid है , ये पूरे दिन का बैकअप देती है। लगातार heavy usage में भी स्टेबल परफॉर्मेंस 45W fast charging हालांकि थोड़ी पुरानी लग सकती है, पर day-to-day यूजर्स को कोई दिक्कत नहीं होती है।
Samsung की battery optimization इस साल काफी बेहतर रही है, जिससे Gen 3 की efficiency मिलकर इसे एक reliable daily driver बनाती है।
कमाल का डिस्प्ले
- S24 Ultra की डिस्प्ले क्वालिटी अभी भी कई नए मॉडल्स को टक्कर देती है।
- 6.8-inch Dynamic LTPO AMOLED 2X
- 120Hz adaptive refresh rate
- 2600 nits peak brightness
इस brightness से आउटडोर visibility से लेकर HDR कंटेंट तक सब कुछ बेहतरीन दिखता है। Samsung S24 Ultra के लिए 7 मेजर एंड्रॉयड अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है।
इसका मतलब है कि आप यह फोन 2031 तक बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना लंबा सपोर्ट सिर्फ Google और Samsung ही दे रहे हैं और Google के Pixel Ultra की कीमत इससे काफी ज्यादा रहती है।
अच्छा future-proof फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S24 Ultra इस price drop के बाद अब सिर्फ एक फ्लैगशिप नहीं, बल्कि एक "long-term investment" की तरह महसूस होता है।
अगर आप 2024-2025 में खरीदने के लिए Future-proof, बेस्ट कैमरा और लॉन्ग सॉफ्टवेयर सपोर्ट, प्रीमियम डिस्प्ले और बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो ₹82,499-₹84,999 की रेंज में S24 Ultra फिलहाल सबसे strong फ्लैगशिप डील है।


Click it and Unblock the Notifications