Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 Ultra का फस्ट लुक आया सामने, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S24 Ultra Features: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपना नया हैंडसेट Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इसके फीचर की कई खास जानकारी का खुलासा हो चुका है। वहीं वर्तमान में एक टिप्सटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पूर्व में ट्विटर पर इस फोन की कुछ फोटोज शेयर किए हैं। जिससे इस फोन के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। तो आइए आपको आगे इस फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra कीमत और लॉन्चिंग

फिलहाल इस स्मार्टफोन के कीमत को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इसके लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा हो चुका है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलक्सी एस24 अल्ट्रा को अगले साल यानि कि, 17 जनवरी 2024 को लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra का लुक

कंपनी अपने इस डिवाइस को गैलक्सी एस23 अल्ट्रा की तुलना में ज्यादा फ्लैट स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। इसके बैक में फ्लैट पैनल मिलेगा। इसके अलावा इसमें राइट साइड पर पावर बटन, वॉल्यूम-की और अंटेना मिलने की उम्मीद है।

भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी आ चुका है नजर

गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी SM-S928B/DS मॉडल कोड के साथ स्पॉट किया जा चुका है। आपको बता दें, Samsung Galaxy S24 Ultra स्टैंडर्ड Galaxy S24 और Galaxy S24+ की तुलना में एक बड़ा वेरिएंट हे सकता है। जिसे कंपनी पिछले फोन Galaxy S23 Ultra की तुलना में कई अपग्रेड के साथ ला सकती है।

Samsung Galaxy S24 Ultra का फस्ट लुक आया सामने, यहां जानें सभी डिटेल्स

Galaxy S24 Ultra के संभावित स्पेक्स

गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को BIS सहित कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जिसके इसके फीचर्स की भी जानकारी सामने आ गई है। कंपनी अपने इस डिवाइस को Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ ला सकती है। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर, 10MP टेलीफोटो लेंस दे सकती है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो यह फोन टाइटेनियम बिल्ड होगा। जिसे पावर देने के लिए कंपनी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 Ultra has been spotted on many certification websites including BIS. Due to which its features have been revealed even before its launch. The company can launch this phone with Snapdragon 8 Gen 3 SoC chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X