Home
Mobile

भारत में Samsung Galaxy S24 Ultra पर 20,000 रुपये तक की छूट, ऑफर सीमित समय के लिए, जल्दी करें

अगर आप भी Samsung का प्रीमियम फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। जी हां, अभी वर्तमान में Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारत में भारी भरकम छूट ऑफर की जा रही है।

जिसके बाद आप इस फोन को कीमत से लगभग 20 हजार तक की बचत में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन पर छूट सीमित समय के लिए ही है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत, ऑफर डिटेल और उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताते हैं।

भारत में Samsung Galaxy S24 Ultra पर 20,000 रुपये तक की छूट, जल्दी करे

Galaxy S24 Ultra कीमत व ऑफर- आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फोन Galaxy S24 Ultra के बेस 12GB/256GB वेरिएंट को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जो अब 1,09,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यानी की आप इस फोन पर पूरे 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो इस पर 8,000 रुपये का तत्काल कैशबैक और 12,000 रुपये का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस शामिल है।

भारत में Samsung Galaxy S24 Ultra पर 20,000 रुपये तक की छूट, जल्दी करे

इसके अलावा ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 12,000 रुपये तक का कैशबैक लाभ भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं 24 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी हैं।

लेकिन आपको यहां ध्यान देना होगा कि, ये ऑफर सीमित समय के लिए ही है। उपलब्धता की बात की जाए तो देश भर में सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर यह ऑफर लागू होंगे।

भारत में Samsung Galaxy S24 Ultra पर 20,000 रुपये तक की छूट, जल्दी करे

Galaxy S24 Ultra स्पेक्स- गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 6.8 इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट शामिल किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP वाइड-एंगल कैमरा, 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम क्षमता और 30x डिजिटल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा सहित क्वाड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। इसके अलावा गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा का मुख्य आकर्षण इसकी AI-संचालित विशेषताएं हैं, जिनमें लाइव ट्रांसलेट, इंटरप्रेटर और रियल-टाइम वॉयस और टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए चैट असिस्ट शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 Ultra Get 20,000 Rupees Discount know details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X