Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट; अब 56,000 रुपये तक में मिलेगा 200MP कैमरा वाला प्रीमियम फोन
अगर आप सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन पर नजर गड़ाए बैठे थे, तो ये मौका आपके लिए एकदम सही है। Flipkart Big Diwali Sale 2025 में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G अब अपने लॉन्च प्राइस से लगभग आधे दाम में उपलब्ध है। लॉन्च के वक्त जिसकी कीमत ₹1,29,999 थी, अब वही फोन ₹75,000 के आसपास खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट
सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे ताकतवर और एडवांस स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और S-Pen सपोर्ट जैसी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
अब फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में यह फोन ₹78,899 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
इसके अलावा, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी इस डिस्काउंट को जोड़ने के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत ₹75,575 रह जाती है।
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹20,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इस तरह, अगर आपका डिवाइस अच्छी कंडीशन में है, तो Galaxy S24 Ultra को सिर्फ ₹56,000 में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S24 Ultra के टॉप फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 3120×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इसकी स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट करती है और Gorilla Glass Armor से प्रोटेक्टेड है। ब्रश्ड एल्यूमिनियम फ्रेम और मेट फिनिश डिजाइन इसे और भी प्रीमियम बनाता है।
परफॉर्मेंस
- यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है, जो मार्केट का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जाता है।
- इसके साथ 12GB या 16GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं।
- मल्टीटास्किंग, 4K वीडियो एडिटिंग या गेमिंग - हर काम यह फोन बखूबी संभाल लेता है।
कैमरा सिस्टम
- Galaxy S24 Ultra का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा।
- इसके अलावा इसमें 50MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड, और 10MP पेरिस्कोप कैमरा शामिल हैं, जो 100x तक स्पेस ज़ूम सपोर्ट करते हैं।
- फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो AI-संचालित पोर्ट्रेट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
- फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।
- सैमसंग का दावा है कि यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो सकता है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
यह स्मार्टफोन OneUI 6 पर चलता है, जो Android 14 पर आधारित है। S24 Ultra में नए Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे फीचर है, ये सभी फीचर्स यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मार्ट और सुविधाजनक बनाते हैं।
- Live Translate
- Generative Edit
- Note Assist
- Circle to Search by Google
क्यों है ये डील खास?
सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना बहुत कम देखने को मिलता है। जो लोग iPhone 16 और Galaxy S24 Ultra के बीच कन्फ्यूज हैं, उनके लिए यह सेल बेस्ट मौका है, क्योंकि अब S24 Ultra न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार है, बल्कि प्राइस के मामले में भी बेहद अट्रैक्टिव हो गया है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा, गेमिंग, स्टाइल और AI - चारों चीजों में बैलेंस दे, तो Galaxy S24 Ultra Diwali Deal को मिस करना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications








