Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिल रहा 45,000 रुपये की भारी डिस्काउंट, चेक करें डील और ऑफर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra Discount: अगर आप लंबे समय से Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra को खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर हिचकिचा रहे थे तो अब आपके लिए इससे बेहतर मौका नहीं होगा। भारत में ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह पावरफुल स्मार्टफोन अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

मिल रहा भारी डिस्काउंट
Amazon पर Samsung Galaxy S24 Ultra के 256GB वेरिएंट को केवल 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यानी आपको सीधे 45,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है! अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको 60,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
मान लीजिए, अगर आप Galaxy S23 जैसे हाई-एंड फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको लगभग 24,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में Galaxy S24 Ultra की इफेक्टिव कीमत 60,999 रुपये रह जाती है, जो इसके लॉन्च प्राइस का आधा है!
Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra को 2025 का सबसे बेहतरीन Android स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसमें दिए गए स्पेसिफिकेशन इसे परफॉर्मेंस और फ्यूचर-प्रूफिंग दोनों के मामले में टॉप पर रखते हैं।
डिस्प्ले: फोन में 6.8-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर: इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। ये Android 14 पर आधारित One UI 6.1 के साथ काम करता है। इस डिवाइस के साथ कंपनी 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट्स देती है।
कैमरा: फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 200MP मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम), 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड से जोड़ा गया है।
बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
AI फीचर्स: AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Galaxy AI के तहत 'Circle to Search' और 'Live Translate' जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
क्या ये डील है सही?
Samsung Galaxy S24 Ultra न सिर्फ हाई-एंड कैमरा और डिस्प्ले के साथ आता है, बल्कि इसकी AI क्षमताएं, लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट और दमदार प्रोसेसर इसे आने वाले कई सालों के लिए एक शानदार डिवाइस बनाते हैं। इस समय जो छूट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं, वह इसे अभी तक का सबसे वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप डील बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ मिले तो आप इस डिवाइस के बारे में सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








