Samsung Galaxy S24 Ultra की भारत में ये होगी कीमत! यहां जानिए सभी डिटेल
Samsung Galaxy S24 Ultra Price: कोरियन कंपनी सैमसंग अगले महीने अपने आगामी सीरीज Samsung Galaxy S24 को लॉन्च करने जा रह है। जिसके तहत सैमसंग अपने तीन नए हैंडसेट गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24 Plus और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को एक साथ पेश करेगी। इस सीरीज के आने से पहले ही अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब इस सीरीज की कीमत की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आगे डिटेल्स जानते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस नए सीरीज को पिछले सीरीज की कीमत पर ही लॉन्च कर सकती है। बता दें, S23 की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये तय की गई थी। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नई सीरीज को यूरोप में पिछले सीरीज की तुलना में कम दाम में उपलब्ध करा सकती है।
Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S24 8GB + 128GB की कीमत 899 यूरो ( 997 डॉलर, करीब 82,940 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 959 यूरो ( 1,060 डॉलर, करीब 88,465 रुपये) तय किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी S24+ के 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,149 यूरो (1,274 डॉलर, करीब 1,06,015 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत यूरो (1,405 डॉलर, लगभग. 1,17,090 रुपये) हो सकता है।
वहीं सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra के 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,449 यूरो (1,607 डॉलर, करीब 1,33,695 रुपये) और 12GB + 512GB - 1,569 यूरो (1,740 डॉलर, करीब 1,44,800 रुपये) इसके साथ ही S24 Ultra 12GB + 1TB - 1,809 यूरो (2,006 डॉलर, करीब 1,66,950 रुपये) हो सकता है। बताई गई कीमत लीक्स आधारित है और ये विदेशी बाजारों के हैं। इनमें बदलाव भी किए जा सकते हैं।
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के स्पेक्स
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.8 इंच की QHD प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 120hz के रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। अपने इस हैंडसेट को कंपनी क्वालकॉम की लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी। इसमें कैमरा सेटअप की बात करें तो क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 200MP का वाइड लेंस, 50MP का 5x टेलीफोटो लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस से लैस हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी 45 वॉट के वायर्ड चार्जिंग के साथ, 15 वॉट के वायरलेस चार्जिंग के साथ और 4.5 वॉट के रिवर्स्ड चार्जिंग के साथ दे सकती है


Click it and Unblock the Notifications








