Samsung Galaxy S24 Ultra आ सकता है नए लुक में नजर, कंपनी ने शेयर किया नया टीजर
Samsung ने अपने ग्राहकों के लिए Galaxy S24 Series को इस साल जनवरी में पेश किया था। इस सीरीज के Galaxy S24 Ultra फोन को 7 टाइटेनियम थीम कलर टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम वायलेट, टाइटेनियम ग्रीन, टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम येलो और टाइटेनियम ऑरेंज के साथ लाया गया था।
कंपनी ने इस फोन को 6 कलर में पेश किया था। इसी कड़ी में कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अब Titanium Yellow S24 Ultra रिलीज करने जा रही है। अब Samsung ने एक नया टीजर पेश किया है, जिसमें यह फोन येलो कलर मॉडल में नजर आ रहा है।

Samsung ने पेश किया नया टीजर
Samsung अपने भारतीय कस्टमर्स के लिए येलो कलर मॉडल को टीज कर रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक औरत के हाथ में येलो सूरजमुखी फूल को दिखाया है। इस इमेज के साथ कैप्शन दिया गया है कि 'All set to welcome a fresh new look for something epic! Any idea what it is? Coming soon.' इसका मतलब यह है कि कंपनी पहले से मौजूद एक बेहतरीन डिवाइस के लिए एक फ्रेश न्यू लुक को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
फूल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung Galaxy S24 Ultra का ही नया कलर भारत में लाया जा रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी पेश नहीं की गई है।
Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत
Samsung Galaxy S24 Ultra का टाइटेनियम कलर भारत में तो मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी ने इस कलर वेरिएंट को अमेरिका में पेश किया है। Samsung Galaxy S24 Ultra के 256 जीबी वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 129,999 रुपये है।
512 जीबी वेरिएंट की कीमत 139,999 रुपये और 1 टीबी वर्जन की कीमत 159,999 रुपये है। कंपनी इस फोन पर अपने भारतीय ग्राहकों को बैंक ऑफर की भी सुविधा देती है। HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ग्राहक इस पर 6000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra फोन के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S24 Ultra फोन में गैलेक्सी चिपसेट के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोससर दिया गया है। फोन में 6.8 इंच डिस्प्ले और QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ Dynamic AMOLED 2x स्क्रीन मिलती है। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







