Samsung Galaxy S24 Ultra स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट, 2TB स्टोरेज से होगा लैस: रिपोर्ट
Samsung Galaxy S24 Ultra को कंपनी जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। लॉन्च से पहले ही अपने कई लीक्स के कारण Galaxy S24 लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तक इस फोन को लेकर कई जानाकारी सामने आ चुकी है। इसी बीच सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा अपकमिंग फोन को लेकर नई जानकारी के तहत इस बात का दावा किया जा रहा है कि, इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट और 2 टीबी स्टोरेज के साथ कंपनी ला सकती है। तो आइए आगे इस फोन से जुड़ी सभी अपडेट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इससे पहले इस फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra को यूरोपियन बाजार में Exynos 2400 चिपसेट के साथ पेश किया जा रहा है। अब नई रिपोर्ट की मानें तो Galaxy S24 Ultra को कंपनी Snapdragon चिपसेट के ला रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। वहीं Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus को Exynos 2400 चिपसेट मिल सकता है।

इसके अलावा रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है, Galaxy S24 Plus को WQHD+ स्क्रीन के साथ 3120x1440 रेजोल्यूश और 2500 नीट पीक ब्राइटनेस के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि सैमसंग की ओर से Galaxy S24 लाइनअप को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है।
Galaxy S24 लाइनअप के दो मॉडल्स की हो सकती है एंट्री
Galaxy S24 plus के फ्रंट साइड में होल-पंच कटआउट मिलने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के बैजल और मिडल फ्रेम 2.5mm थिकनेस के आ सकते है। वजन की बात करें तो इस फोन का वजन 195 ग्राम हो सकता है। Galaxy S24 Ultra को 12GB + 256GB और 8GB+ 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 2TB तक स्टोरेज का भी ऑप्शन कंपनी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








