Samsung Galaxy S24 Ultra के लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, डिजाइन में होगा ये खास बदलाव, जानें
Samsung Galaxy S24 Ultra Update: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अगले साल 2024 की शुरूआत में ही अपने Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज की लॉन्च डेट पास आते ही , इस अपकमिंग फोन को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। हर बार की तरह फरवरी के बजाए कंपनी इस बार अपने सैमसंग फ्लैगशिप सीरीज को जनवरी में ही पेश कर सकती है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इस फोन के प्रोसेसर, कैमरा से लेकर बैटरी तक की जानकारी लीक हो चुकी है। फिलहाल इस फोन के डिजाइन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस हैंडसेट के डिजाइन में ये बड़ा बदलाव करने जा रही है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की अब तक सामने आई सभी लीक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Galaxy S24 सीरीज के डिजाइन में हो सकता है बदलाव
कंपनी अपने Galaxy S24 फ्लैगशिप सीरीज को नए डिजाइन एलिमेंट के साथ पेश करने की तैयारी में है। वहीं फेमस टिप्स्टर Ice Universe की मानें तो सैमसंग Galaxy S24 Ultra के स्पीकर डिजाइन में एक बड़ा बदलाव किया जा सकता है। आपको बता दें, इससे पहले वाले मॉडल Samsung Galaxy S23 सीरीज में कंपनी ने बॉटम में स्पीकर के लिए पिल शेप के 6 छेद दिए थे। वहीं इस आगामी सारीज में उसे लम्बी स्ट्रिप में बदलने का प्लान कर रही है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेक्स
जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, Samsung Galaxy S24 Ultra के खास स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। हाल ही में सामने आए लीक की मानें तो Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इसमें Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 को शामिल किया जाएगा। जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस हैंडसेट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। आपको बता दें, इस सीरीज के टॉप वेरिएंट को कंपनी अपग्रेड कैमरा के साथ पेश करेगी। कंपनी अपने इस सीरीज को पेरिस्कोप लेंस के साथ ला रही है। जिसमें 5X ऑप्टिकल जूम शामिल होने की जानकारी सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications








