Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर 51000 से ज्यादा का डिस्काउंट; यहां चेक करें डिटेल
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Drop: सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए एक खास मौका लेकर आया है, जिसके तहत आप बिना आप Galaxy S24 Ultra 5G को बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। ये कंपनी का प्रीमियम फोन है, जिसे कई खास फीचर्स के साथ पेश किया है। इस समय यह प्रीमियम फोन आपको बिना किसी एक्सचेंज ऑफर के सिर्फ 78,823 रुपये में मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। आइए इसके आफर्स के बारे में जानते हैं।

Flipkart पर मिल रही डील
फिलहाल Flipkart पर Titanium Black वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की लिस्टिंग 82,823 रुपये में की गई है। यानी आपको सीधे 47,176 रुपये की भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह Galaxy S24 Ultra की इफेक्टिव कीमत केवल 78,823 रुपये रह जाती है।
अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना चाहें, तो Flipkart उसके लिए भी बोनस दे रहा है। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की स्थिति, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी। इस तरह फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन
Galaxy S24 Ultra को कंपनी ने अब तक का सबसे पावरफुल और प्रीमियम फोन कहा है। इसमें 6.8 इंच का QHD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ शानदार विजुअल क्वालिटी देता है, बल्कि सूरज की रोशनी में भी क्लियर व्यू देता है।
प्रोसेसर की बात करें तो फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहतरीन स्पीड और स्मूथ मल्टीटास्किंग कैपेबिलिटी देता है। इसमें 12GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध है। डिवाइस Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है।
दमदार कैमरा सेटअप
Galaxy S24 Ultra फोटोग्राफी के मामले में भी एक स्टैंडआउट परफॉर्मर है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम) और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम) शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन सिर्फ 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाता है।
क्या यह डील आपके लिए है?
अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और ब्रांड वैल्यू ऑल इन वन हो, तो Galaxy S24 Ultra पर चल रही यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है। 50,000 रुपये से ज्यादा की छूट और बैंक ऑफर के साथ यह 2025 का सबसे आकर्षक ऑफर माना जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








