Samsung Galaxy S24 Ultra पर 60,000 से ज्यादा का भारी डिस्काउंट, चेक करें डील्स और ऑफर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Drop: सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra अपने लॉन्च के समय प्रीमियम सेगमेंट में टॉप पर था और अब भी यह अपनी दमदार परफॉर्मेंस से कई नए स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है। यह फोन जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था और अब यह 1,44,999 रुपये की शुरुआती कीमत से सीधे 60,299 सस्ता होकर 84,700 रुपये में मिल रहा है।

Galaxy S24 Ultra की कीमत और ऑफर
हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं, वो Titanium Black ऑप्शन है। Amazon India पर Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 84,700 रुपये में उपलब्ध है। इस डील में कोई कूपन या एक्स्ट्रा एक्सचेंज नहीं है और डिस्काउंट सीधे लिस्टेड प्राइस में दिया जा रहा है।
इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3,800 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। इसके साथ ही अमेजन इस फोन पर 61,150 रुपये तक एक्सचेज बोनस भी मिल सकता है। हालांकि ये आपके फोन के ब्रांड और उसकी स्थिति पर निर्भर करता है।
Galaxy S24 Ultra के फीचर्स
डिस्प्ले: इसमें 6.8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो इसमेे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: ये फोन Android 15 आधारित One UI स्किन पर काम करता है।
RAM और स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा और बैटरी
रियर कैमरा: इस फोम में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
फ्रंट कैमरा: इस फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा है, जो वीडियो कॉल और पोर्ट्रेट्स के लिए शानदार है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Galaxy AI फीचर्स
फोन में Samsung का लेटेस्ट Galaxy AI इंटरफेस भी मिलता है, जिसमें Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं जो यूजर्स के लिए एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप एक पावरफुल और फीचर-पैक्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो आपके बजट में हो। Galaxy S24 Ultra पर चल रही यह डील आपके लिए बेस्ट मौका हो सकती है। 60,000 रुपये तक की छूट और प्रीमियम परफॉर्मेंस के साथ यह एक वैल्यू-फॉर-मनी डील है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications








