Samsung Galaxy S24 Ultra पर Flipkart दे रहा 48000 रुपये तक का बम्पर डिस्काउंट; चेक करें ऑफर्स और डील
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Drop: अगर आप लंबे समय से एक पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है। Samsung Galaxy S24 Ultra 5G, जो पिछले साल की शुरुआत में प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च हुआ था, अब Flipkart की Freedom Sale में भारी छूट के साथ मिल रहा है।
जहां इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कीमत 1,29,999 रुपये थी, वहीं अब यह आपको 81,960 रुपये में मिल सकता है। अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा भी उठा लें, तो इसकी कीमत 80,000 रुपये से भी कम हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Galaxy S24 Ultra की खासियत क्या है?
Samsung Galaxy S24 Ultra एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी 'Ultra' है। इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप, फ्लैगशिप लेवल का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट और दमदार बैटरी बैकअप दिया गया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है, जो मोबाइल फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन और हैवी मल्टीटास्किंग करते हैं।
Flipkart पर कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?
Flipkart पर फोन की लिस्टेड प्राइस 81,960 रुपये है यानी आपको सीधे 48,039 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन पर आपको बैंक ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके पास Flipkart Axis Bank कार्ड है, तो आप 4,000 रुपये तक अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
इसके साथ ही आपको EMI ऑप्शन मिलता है, जिससे आसान EMI की सुविधा भी मिलती है है, जो ₹13,660 प्रति माह से शुरू होती है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो अगर आपका पुराना फोन अच्छी हालत में है, तो आप ₹66,100 तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। अगर आप थोड़े एक्स्ट्रा पैसे खर्च करते हैं तो आप एक्सटेंडेड वॉरंटी और अन्य प्रोटेक्शन भी ले सकते हैं।
Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
प्रोसेसर: Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन से जोड़ा गया है।
डिस्प्ले: इस डिवाइस में 6.8 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस की सुविधा दी गई है।
बैटरी: इस फोन में आपको 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में 200MP वाइड सेंसर, 50MP टेलीफोटो, 10MP ज़ूम और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस कैमरा सिस्टम की खासियत यह है कि यह लो-लाइट फोटोग्राफी, 100x स्पेस ज़ूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसका AI पावर्ड पोर्ट्रेट मोड सोशल मीडिया के लिए शानदार आउटपुट देता है।
क्यों खरीदें ये फोन?
S Pen के साथ यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और डिजाइनर्स के लिए परफेक्ट टूल बन जाता है। साथ ही इसमें IP68 रेटिंग के साथ यह वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट की सुविधा मिलती है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास आर्मर और टाइटेनियम फ्रेम इसे मजबूती देते हैं।
One UI 6.1 और AI-फीचर्स जैसे Circle to Search, लाइव ट्रांसलेट और नोट असिस्ट आपके रोज़ के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को नया आयाम देते हैं।Samsung Galaxy S24 Ultra इस समय अपने सबसे सस्ते और सबसे वाजिब दाम पर मिल रहा है। अगर आप 2025 में एक दमदार, भरोसेमंद और मल्टीफंक्शनल फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart की यह डील मिस करना एक बड़ी चूक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








