54000 रुपये सस्ता हो गया Samsung Galaxy S24 Ultra; चेक करें Flipkart पर कमाल की डील
अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और Samsung Galaxy S24 Ultra को खरीदने का सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
लॉन्च के समय इसकी कीमत जहां ₹1,29,999 थी, वहीं अब यह फोन 79,788 रुपये में लिस्ट हुआ है। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत और भी कम होकर 75,799 रुपये तक आ सकती है।

मिलेगी 52,000 तक की छूट?
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB RAM और बेस स्टोरेज वेरिएंट अब Flipkart पर ₹ 79,788 में उपलब्ध है। यानी आपको सीधे 50211 रुपये की छूट मिल सकती है। लेकिन खास बात यह है कि अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 4,000 रुपये की इंस्टेंट छूट भी मिलेगी। इस तरह कुल मिलाकर आप लगभग ₹54,221 की बचत कर सकते हैं।
क्या Galaxy S24 Ultra है अब भी एक स्मार्ट ऑप्शन
हालांकि Galaxy S24 Ultra अब 'पिछली पीढ़ी' का डिवाइस माना जाएगा, लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स और AI फीचर्स आज भी इसे प्रीमियम कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करते हैं। यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो 12GB RAM के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स को स्मूदली हैंडल करता है।

Galaxy AI के फीचर्स इसे बनाते हैं खास
Galaxy S24 Ultra में कंपनी ने Galaxy AI की शुरुआत की थी, जिसमें 'Circle to Search', AI फोटो एडिटिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स न केवल यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि इसे नए मॉडल्स के मुकाबले आज भी प्रतिस्पर्धी बनाए रखते हैं।
कैमरा: 200MP से लेकर 5X जूम तक
Samsung Galaxy S24 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। यह कॉम्बिनेशन इसे मोबाइल फोटोग्राफी के क्षेत्र में टॉप-लेवल पर रखता है। चाहे वह ज़ूम शॉट्स हों, वाइड एंगल व्यू हो या लो लाइट परफॉर्मेंस, यह फोन हर स्थिति में बेहतरीन रिजल्ट देता है।
डिस्प्ले और बैटरी में भी दम
फोन में 6.8-इंच का LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका मतलब है कि आप बाहर धूप में भी आसानी से स्क्रीन देख सकते हैं और वीडियो, गेमिंग या डॉक्युमेंट्स पर शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलने वाली है और फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
किन यूजर्स के लिए है यह डील?
अगर आपका बजट ₹75,000-₹80,000 के बीच है और आप iPhone या Samsung जैसी विश्वसनीय ब्रांड के फ्लैगशिप फोन को प्रायोरिटी देते हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए। खासकर तब जब आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बेहतरीन कैमरा, AI फीचर्स, दमदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ-all-in-one पैकेज के रूप में उपलब्ध हो।
प्रीमियम फोन अब सस्ते में
Samsung Galaxy S24 Ultra अभी भी उन यूज़र्स के लिए बेस्ट डील है जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, लेकिन नई सीरीज़ के महंगे प्राइस टैग से बचना चाहते हैं। Flipkart की यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो स्मार्ट बचत के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








