Samsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना
Samsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max: सैमसंग ने ग्लोबली अपने गैलेक्सी S24 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने तीन नए हैंडसेट पेश किए हैं। जिसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra शामिल है। आज हम इस आर्टिकल में सैमसंग के टॉप मॉडल Galaxy S24 Ultra और एप्पल के टॉप मॉडल iPhone 15 Pro Max 15 , iPhone 15 Pro Max की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना करने जा रहे हैं, जिससे आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से अपने लिए फोन का चुनाव कर सकें।

Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max डिस्प्ले
सैमसंग Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। जो 120hz के रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम बेजेल्स और टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल किया है। जबकि, आईफोन 5 प्रो मैक्स में कंपनी ने 6.7 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया है।
Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max प्रोसेसर
Galaxy S24 Ultra को कंपनी ने Qualcomm के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस किया है। वहीं आईफोन 15 प्रो मैक्स में प्रोसेसर की बात करें तो आपको इसमें एप्पल की A17 प्रो चिप मिल रही है, जो यूजर को शानदार परफॉरमेंस ऑफर करती है।
Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max स्टोरेज
Galaxy S24 Ultra में कंपनी ने 12GB रैम ऑप्शन के साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन दिया है। जिसमें 256GB, 512GB और 1TB शामिल है। जबकि आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज मिलेगा।
Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max कैमरा
Galaxy S24 Ultra में फोटोग्राफी के लिए क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ एक 10MP का कैमरा मिल रहा है।
जबकि, आईफोन 15 प्रो मैक्स में फोटोग्राफी के लिए 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जो लो लाइट में भी बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। एप्पल के इस मॉडल में आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी मिल रहा है।
Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max बैटरी
Galaxy S24 Ultra को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। iPhone 15 Pro Max को पावर देने के लिए ब्रांड ने इसमें 4852mAh की बैटरी शामिल की है।
Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max कीमत
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के बेस 12GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं इसके12GB+512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,39,999 और 12GB+1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत1,59,999 रुपये है। Galaxy S24 Ultra को ग्राहक टाइटेनियम ग्रे, ब्लैक, वायलेट और येलो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं iPhone 15 Pro Max की भारत में शुरूआती कीमत 1,59,900 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








