Home
Mobile

Samsung galaxy s24 vs iPhone 15 pro max: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

Samsung galaxy s24 vs iPhone 15 pro max: अगर आप भी प्रीमियम फोन खरीदने का प्लान करते हैं, तो आपके दिमाग में सबसे पहला नाम Samsung galaxy s24 और iPhone 15 pro max का आता है। हालांकि, अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण इन दोनों फोन्स में चुनाव करना थोड़ा कठिन हो जाता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले फीचर्स तक की तुलना करने जा रहे हैं। जिससे आपको चुनाव करने में मदद मिल सके।

Samsung galaxy s24 vs iPhone 15 pro max: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

डिस्प्ले- Galaxy S24 Ultra में आपको 6.8 इंच का QHD प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। जबकि, iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल रही है।

प्रोसेसर- Galaxy S24 Ultra में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 शामिल है। जबकि, iPhone 15 Pro Max में एप्पल ने नया A17 प्रो चिपसेट मिलता है।

स्टोरेज- Galaxy S24 Ultra में 12GB रैम के साथ 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। जबकि, iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन में 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी गई है।

ओएस- Galaxy S24 Ultra फोन में एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसमें सात साल तक अपडेट मिलेगा। जबकि, iPhone 15 Pro Max में आईओएस 17 मिल रहा है।

कैमरा- Galaxy S24 Ultra में चार कैमरा है। इसमें OIS फीचर के साथ 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें 50MP+10MP+12MP दिया गया है। iPhone 15 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड और 12MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

सेल्फी कैमरा- Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि, iPhone 15 Pro Max में भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।

बैटरी- Galaxy S24 Ultra में 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, iPhone 15 Pro Max में गैलेक्सी की तुलना में थोड़ा छोटी 4441mAh तक की बैटरी दी गई है।

कलर- Galaxy S24 Ultra में चार कलर ऑप्शन टाइटेनियम ब्लैग, टाइटेनियम यलो, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम वॉयलेट शामिल हैं। जबकि, iPhone 15 Pro Max में ब्लैक टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, Natural टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम कलर ऑप्शन है।

कीमत- iPhone 15 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 134,900 है। जबकि, Galaxy S24 Ultra की शुरूआती कीम 107,999 रुपये है। अब आप अपनी आवश्यकता अनुसार इनमें से सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy s24 vs iPhone 15 pro max: Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X