samsung galaxy s24 vs s23 में खास अंतर, आपके लिए कौन सा होगा बेहतर,यहां जानिए
Samsung galaxy s24 vs galaxy s23: सैमसंग आज गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में अपनाआगामी सीरीज गैलेक्सी S24 को लॉन्च करने जा रहा है। यह खास लाइव इवेंट आज रात 11:30 बजे भारतीय समयानुसार अमेरिका के सैन जोस शहर में आयोजित होगा। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को पेश करेगी। जो एआई फीचर के साथ ही कई अन्य खूबियों से लैस होंगे। तो आइए आपको हम इस आर्टिकल में Samsung galaxy s24 और galaxy s23 के बीच मिलने वाले अंतर को बताते हैं। जिससे आप अपने लिए इनमें से बेहतर फोन का चुनाव कर सकते हैं।

Samsung galaxy s24 vs galaxy s23 कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S24 की कीमत यूरोप में 899 युआन यानी लगभग 82 हजार रुपए होगा। वहीं इसके 128 स्टोरेज वेरिएंट और 256 स्टोरेज वेरिएंट को 959 यूरो यानी लगभग 88 हजार रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, Samsung Galaxy S23 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट को 74999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज को 79,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। फिलहाल गैलेक्सी एस23 की कीमतों में कटौती की गई है, तो आप इसे प्राइज से कम दाम में खरीद सकते हैं।
Samsung galaxy s24 vs galaxy s23 डिस्प्ले
Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन में 6.2-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि सैमसंग S23 में 6.1 इंच FHD+ डायनमिक AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ आ रही है।
Samsung galaxy s24 vs galaxy s23 प्रोसेसर
Galaxy S24 में कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 चिप दे सकती है। जबकि, Galaxy S23 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है।
Samsung galaxy s24 vs galaxy s23 स्टोरेज
Galaxy S24 हैंडसेट में 8GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिल सकता है। जबकि, गैलेक्सी S23 में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल रहा है।
Samsung galaxy s24 vs galaxy s23 कैमरा
गैलेक्सी एस24 में 50MP के प्राइमरी लेंस वाला कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि, गैलेक्सी एस23 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा से पैक्ड है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, गैलेक्सी एस23 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Samsung galaxy s24 vs galaxy s23 बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी एस24 को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। जबकि, सैमसंग Galaxy S23 को पावर के लिए इसमें 3900mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








