Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 Ultra को मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा प्रोसेसर और कैमरा , जानें सभी डिटेल

Samsung Galaxy S24 Ultra Processor: स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपने नए प्रीमियम फोन Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि इस फोन के आने से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक का सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस फोन के प्रोसेसर और कैमरा की जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस24 5जी को अब तक का सबसे दमदार प्रोसेसर और कैमरा के साथ कंपनी पेश करने वाली है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन की फीचर्स और स्पेक्सिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra पर गीकबेंच साइट पर स्पॉट

रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S24 Ultra को गीकबेंच साइट पर मॉडल नंबर SM-S928U के साथ लिस्ट किया गया है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस फोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को सिंगल कोर स्टोर में 2,234 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर में 6,807 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। अमेरिका में इस फोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के लाया जाएगा।

Samsung Galaxy S24 Ultra के लीक्स

Samsung Galaxy S24 Ultra में दो प्रोसेसर को शामिल किए जाने की उम्मीद है। जिसमें पहला Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और दूसरा Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें शामिल किए जाने वाले प्रोसेसर एक Cortex-X4 CPU कोर की क्लॉक स्पीड 3.3GHz होगी। वहीं तीन Cortex-A720 CPU कोर की स्पीड 3.15GHz होगी। इसके साथ ही दो Cortex-A720 CPU कोर की स्पीड 2.96GHz हो सकती है। दो Cortex-A520 CPU कोर क्लॉक स्पीड 2.27GHz होने की उम्मीद है। आपको बता दें, 24 अक्टूबर को Snapdragon 8 Gen 3 को लॉन्च किया जा रहा है।

Galaxy S24 Ultra अब तक का सबसे तगड़ा प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें

Samsung Galaxy S24 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशंस

गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को 6.81 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए कंपनी 200MP प्राइमरी कैमरा दे सकती है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही 12MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी देगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S24 Ultra will be launched with the strongest processor and camera ever. The Samsung Galaxy S24 Ultra is expected to include two processors. In which the first Snapdragon 8 Gen 3 processor and the second Exynos 2400 processor can be given.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X