Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Edge फ्लैगशिप एक्सपीरियंस को दे रहा नई दिशा; Galaxy S25 Ultra और Plus के साथ बेहतरीन बैलेंस

Galaxy S25 Plus vs S25 Ultra vs S25 Edge: सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया है, जो कंपनी का लेटेस्ट और अगला फ्लैगशिप डिवाइस है। ये S25 का हिस्सा होते हुए भी कंपनी ने इस फोन को बैलेंस के साथ तैयार किया है। आइए कंपनी की इस नई सोच के बारे में जानते हैं।

सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S में एक नया डिवाइस Samsung Galaxy S25 Edge जोड़ा है। इसे 13 मई 2025 को लॉन्च किया गया था, जो कंपनी की ट्रैडिशनल प्लैगशिप सीरीज से अलग हटकर कंपनी की नई सोच को दिखाता है। हाल ही में लॉन्च किया गया Galaxy S25 Edge, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra के बीच एक बेहतरीन बैलेंस को दिखाता है, जो पतले और हल्के डिजाइन के साथ फ्लैगशिप फीचर्स भी देता है।

Galaxy S25 Plus vs S25 Ultra vs S25 Edge: फ्लैगशिप का नया एक्सपीरियंस

दमदार परफॉर्मेंस वाले डिवाइस

Samsung Galaxy S25 Edge, S25 Plus और S25 Ultra - तीनों ही स्मार्टफोन्स नए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं, जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 4.47GHz है। यह सभी डिवाइस को 8K वीडियो एडिटिंग, हाई-रेज कंटेंट स्ट्रीमिंग, और हेवी ऐप्स के लिए सक्षम बनाता है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में तीनों ही फोन बेहतरीन तरीके से काम करते हैं।

डिजाइन में सबसे अलग Galaxy S25 Edge

हालांकि तीनों ही प्रीमियम डिवाइस हैं, लेकिन जहां Galaxy S25 Ultra और Plus बड़े और भारी हैं, वहीं Galaxy S25 Edge अपने पतले डिजाइन और हल्के वजन के साथ अलग ही पहचान बनाता है। यह डिवाइस केवल 5.8mm मोटा है और वजन 163 ग्राम है, जो कि आज के फ्लैगशिप फोन्स में सबसे पतला और हल्का डिवाइस माना जा रहा है। पहले और हल्के डिजाइन के बाद भी इसमें 6.7 इंच का Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यानी इसके डिस्प्ले की क्वालिटी Galaxy S25 Ultra और Plus के बराबर ही है।

कैमरा के मामले में भी बेहतर

Galaxy S25 Edge में 200MP प्राइमरी सेंसर (f/1.7) और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर (f/2.2) शामिल हैं। यह 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम (Adaptive Pixel टेक्नोलॉजी) और 10x डिजिटल जूम की सुविधा देता है। इसके फ्रंट कैमरा 12MP (f/2.2) है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है।

वहीं Galaxy S25 Plus में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड शामिल है। जबकि Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP, दो 50MP टेलीफोटो सेंसर (3x और 5x ऑप्टिकल जूम) और 10MP अल्ट्रा-वाइड शामिल हैं। Ultra में 100x डिजिटल जूम की सुविधा भी है।

तीनों डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 240fps स्लो मोशन (FHD) और 120fps स्लो मोशन (FHD/UHD) को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक की सुविधा देती है। हालांकि यह Plus (4,900mAh) और Ultra (5,000mAh) से कम है, लेकिन ऐसा करना इसके डिजाइन को हल्का और पतला बनाए रखने में मददगार है। कंपनी का दावा है कि Ultra की बैटरी 31 घंटे, और Plus की बैटरी 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देती है। तीनों ही मॉडल तेज चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

सॉफ्टवेयर और गैलेक्सी इकोसिस्टम

Samsung ने सभी Galaxy S25 मॉडलों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी है। सभी डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, Ultra Wideband (UWB), Samsung DeX और SmartThings का सपोर्ट मिलता है। ये सभी फोन Galaxy Watches, Buds और अन्य वियरेबल्स के साथ पूरी तरह इंटीग्रेटेड हैं।

केवल Galaxy S25 Ultra में S Pen सपोर्ट मिलता है, जो इसे एक प्रोडक्टिविटी डिवाइस के रूप में और मजबूत बनाता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट में Edge सबसे आगे

Samsung ने Galaxy S25 Edge के लिए मई 2032 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जबकि S25 Plus और Ultra को जनवरी 2032 तक अपडेट मिलेगा। यानी Edge एक बेहतर निवेश साबित हो सकता है।

कौन सा फोन खरीदें?

अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सा डिवाइस खरीदना है तो Samsung Galaxy S25 Edge उन यूजर्स के लिए एक आदर्श विकल्प है, जो फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं लेकिन भारी और बड़े फोन से बचना चाहते हैं। यह डिवाइस परफॉर्मेंस, डिजाइन और कीमत के बीच एक बेहतरीन संतुलन पेश करता है।

अगर आप एक स्लिम, स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Galaxy S25 Edge जरूर आपकी पसंद बन सकता है।

वहीं केवल प्रीमियम और टॉप क्लास फीचर्स चाहते हैं तो Galaxy S25 Ultra या Galaxy S25 Plus के बारे में सोच सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Edge balancing flagship experience between Galaxy S25 Plus and Galaxy S25 Ultra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X