Samsung के Ultra Slim फोन के लॉन्च में होगी देरी! क्या है इसकी बड़ी वजह
Samsung Galaxy S25 Edge Delayed: Samsung अपने कस्टमर्स के लिए एक अल्ट्रा स्लिम प्रीमियम फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च में देरी हो सकती है। ऐसे में गैलेक्सी S25 एज का इंतजार कर रहे सैमसंग के प्रशंसकों को थोड़ा और धैर्य रखना होगा।
रिपोर्ट में पता चला है कि सैमसंग ने अपने अल्ट्रा-स्लिम प्रीमियम स्मार्टफोन की रिलीज को कुछ और महीनों के लिए टाल दिया है। जहां अप्रैल में इस फोन को लॉन्च करने की बात कही जा रही थी, वहीं अब ये फोन मई या जून 2025 में लॉन्च हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों हो रही देरी?
अब सवाल उठता है कि देरी का कारण क्या है? सैमसंग की प्रोडक्ट स्ट्रेटजी टीम में कुछ इंटरनल बदलाव किए जा सकते हैं, जिसके कारण शेड्यूल में बदलाव हुआ है।
इसके अलावा, एक बड़ी खबर ये भी है कि Samsung अपने Galaxy S25 Edge के लिए कोई फिजिकल इवेंट नहीं करेगा। इसे कंपनी एक ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से लॉन्च कर सकती है।
Galaxy S25 Edge को सबसे पहले जनवरी में गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में टीज किया गया था और बाद में बार्सिलोना में MWC 2025 में इसे दिखाया गया। रिपोर्ट में बताया गया था कि पहले 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था, जिसमें भारतीय बाजार भी शामिल है। हालांकि, दक्षिण कोरिया की हालिया रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग ने लॉन्च को मई या जून 2025 तक के लिए टाल दिया है।
Samsung Galaxy S25 Edge के संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Edge में 6.65-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Elite प्रोसेसर होगा, जो कंपनी का सबसे एडवांस प्रोसेसर है।
Samsung Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी मिल सकती है।
हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके किसी भी फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। ऐसे में हमें कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
क्या iPhone 17 Air से होगी टक्कर?
Samsung ने अपने Galaxy S25 Edge को देर से लॉन्च कर रहा है, जिससे उसे कुछ नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर Apple iPhone 17 Air को पहले लॉन्च कर देता है, तो इसे 17 Air से कड़ी टक्कर मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications