हो गया कन्फर्म! इस दिन एंट्री लेगा Samsung का सबसे पतला फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
Samsung ने S25 लाइनअप के सबसे स्लीक Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। इस फोन को लॉन्च करने के लिए कंपनी ऑनलाइन इवेंट आयोजित करेगी, जिसका नाम 'Beyond Slim' रखा गया है।
यह इवेंट सुबह 9:00 बजे कोरियन समय (KST) यानी 5:30 बजे भारतीय समय (IST) पर शुरू होगा और इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा।

लॉन्च डेट और टाइम
कंपनी ने लॉन्च डेट कन्फर्म करने के साथ ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ अहम फीचर्स भी शेयर किए हैं, जिनमें खासतौर पर इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की चर्चा की गई है।
डेट- 13 मई
टाइम- 9 AM (KST)/ 5:30 AM (IST)
लाइवस्ट्रीम- Samsung official website
Samsung ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को सटीक इंजीनियरिंग में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस का हर हिस्सा और कर्व प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो S सीरीज की पहचान बन चुका है।

मेन फीचर्स और एक्सपेक्टेशन
यह फोन 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा सेंसर के साथ आएगा, जो Galaxy S25 Ultra में भी दिया गया है। इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल हो सकता है, और आगे की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
सैमसंग ने एक नए AI फीचर की भी झलक दी है, जो फोन के साथ लॉन्च हो सकता है। यह कैमरा सिस्टम एक स्मार्ट लेंस की तरह काम करेगा, जो खास पलों को पहचानकर उनसे नई यादें बना सकेगा। यह Apple के "Memory Movie" जैसे फीचर से मिलता-जुलता हो सकता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। आगे की स्क्रीन Gorilla Glass Ceramic 2 और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2
से सुरक्षित होगी। डिजाइन की बात करें तो यह फोन सिर्फ 5.85mm पतला और 163 ग्राम हल्का होगा।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। बैटरी कैपिसिटी 3900mAh हो सकती है।
अन्य खासियतें
अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर इन-डिस्प्ले होगा।
IP68 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से भी सेफ रहेगा।
यह Titanium Silver, Titanium Icyblue और Titanium Jet Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में एंट्री लेगा। बता दें, यह फोन पहली बार MWC 2025 में बार्सिलोना में दिखाया गया था और अब इसका ऑफिशियल लॉन्च 13 मई को 'Beyond Slim'इवेंट में होगा।


Click it and Unblock the Notifications








