Home
Mobile

Samsung का सबसे 'स्लिम फोन' लॉन्च, 200MP कैमरा और कमाल के AI फीचर्स का मजा, इतनी है कीमत

Samsung Galaxy S25 Edge आज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। लेटेस्ट फोन को गैलेक्सी S25 सीरीज में ही लॉन्च किया गया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP का कैमरा मेन कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी S25 एज में गैलेक्सी एआई के सभी फीचर्स दिए गए हैं।

सैमसंग के नए फोन में 6.7-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन सीरीज का सबसे पतला फोन है। इसकी प्रोफाइल 5.8mm स्लिम और इसका वजन 163 ग्राम है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 2 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है।

Samsung का सबसे 'स्लिम फोन' लॉन्च

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इसमें 25W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 3,900 mAh बैटरी दी गई है। फोन को ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से IP68 की रेटिंग मिली हुई है । फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का ओवरक्लॉक्ड वर्जन दिया गया है। इसे 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ओवरहीटिंग को कम करने के लिए इसमें रीडिजाइन्ड वैपर चैंबर दिया गया है। इसमें आउट ऑफ द बॉक्स One UI 7.0 बेस्ड Android 15 ओएस मिलता है।

कैमरा सेटअप और AI फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज में 200MP मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें कॉल ट्रांसक्रिप्ट, ड्रॉइंग असिस्ट और राइटिंग असिस्ट जैसे नए AI फीचर दिए गए हैं। गूगल का सर्कल टू सर्च फीचर भी बिल्ट-इन है। कंपनी ने डिवाइस के लिए 7 अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, 5G और NFC का सपोर्ट शामिल है।

कलर और कीमत

गैलेक्सी एस25 एज टाइटेनियम सिल्वर, टाइटेनियम जेट ब्लैक और टाइटेनियम आइसी ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। फोन की भारत में कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती प्राइस $1,099.99 यानी लगभग 94,000 रुपये है। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत $1,219.99 (1,04,000 रुपये लगभग) है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X