Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Edge की इतनी है भारत में कीमत; यहां चेक करें प्राइस और ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 Edge Price: सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को आज ग्लोबल मार्केट पर लॉन्च किया गया। कंपनी ने अब नए फोन की भारत में कीमत का खुलासा किया है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी चिपसेट, 200 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 डिस्प्ले प्रोटेक्शन है। 5.8mm की मोटाई वाले इस हैंडसेट को गैलेक्सी S सीरीज का अब तक का सबसे पतला फोन बताया जा रहा है।

इस फोन में 12GB रैम को सपोर्ट करता है और 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। गैलेक्सी S25 Edge फिलहाल देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आइए इसके कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में कितने में मिलेगा Samsung Galaxy S25 Edge फोन

भारत में Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है।

हैंडसेट फिलहाल सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के जरिए देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेटब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

प्री-ऑर्डर ऑफर के तौर पर कस्टमर्स गैलेक्सी S25 Edge 512GB वैरिएंट को 256GB वेरिएंट के समान कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • 6.7 इंच का क्वाड-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले
  • 1,440x3,120 पिक्सल
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 प्रोटेक्शन

प्रोसेसर

  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर
  • 12GB रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज
  • एंड्रॉयड 15-बेस्ड OneUI 7

कैमरा

  • 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर
  • 2x ऑप्टिकल इन-सेंसर जूम
  • ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट
  • 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12-मेगापिक्सल सेंसर
  • सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट

बैटरी

  • 25W वायर्ड
  • क्यूई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • 3,900mAh की बैटरी

कनेक्टिविटी

  • 5G
  • 4G LTE
  • वाई-फाई 7
  • ब्लूटूथ 5.4
  • NFC
  • GPS और USB टाइप-C पोर्ट

क्यों खरीदें ये फोन

अगर आप पतला, हल्का, स्टाइलिश और बजट में आने वाला फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, जिसमें ज्यादा तामझाम न हो, तो Galaxy S25 Edge आपके लिए सही है। हालांकि इस फोन में S Pen का विकल्प नहीं है।

FAQs
Samsung Galaxy S25 Edge पर क्या मिल रहे ऑफर्स?

प्री-ऑर्डर ऑफर के तौर पर कस्टमर्स गैलेक्सी S25 Edge 512GB वैरिएंट को 256GB वेरिएंट के समान कीमत पर खरीद सकते हैं।

 

कहां से खरीद सकते हैं Samsung Galaxy S25 Edge?

हैंडसेट फिलहाल सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के जरिए देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेटब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

भारत में Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत कितनी है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है।

GizBot Technology

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Edge price out in India features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X