Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 Edge: भारत में शुरू हुआ अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन का प्रोडक्शन

Samsung Galaxy S25 Edge Production India: कुछ समय पहले ही सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया है। अब दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज Samsung ने घोषणा की है कि उसने अपने अब तक के सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को भारत में बनाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि यह स्मार्टफोन 13 मई को भारत सहित दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह डिवाइस उन कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने लिए एक पतला, पोर्टेबल लेकिन हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन चाहते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

भारत में शुरू हुआ Samsung Galaxy S25 Edge का प्रोडक्शन

नोएडा में होगा मैन्युफैक्चर

Galaxy S25 Edge का मैन्युफैक्चर सैमसंग की नोएडा स्थित फैक्ट्री में किया जा रहा है, जो भारत में कंपनी की मेन प्रोडक्शन यूनिट है।
यह कदम भारत को ग्लोबल टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में और मजबूती देता है।

Galaxy S25 Edge के फीचर्स और टेक्नोलॉजी

बता दें कि Galaxy S25 Edge कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Mobile Platform चिपसेट पर तैयार किया गया है, जो क्वालकॉम की लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

इस फोन में कंपनी ने गैलेक्सी AI के एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें मल्टीमोडल AI शामिल है। यह फीचर विजन और वॉयस के जरिए रियल-टाइम इंटरैक्शन में मदद करता है। यूजर्स कैमरा और आवाज दोनों का उपयोग कर स्मार्टफोन से बातचीत कर सकते हैं।

प्रीमियम सेगमेंट में बनाई पकड़

इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 1.09 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये के बीच रखी गई है, जिससे यह सैमसंग के प्रीमियम रेंज का हिस्सा बनता है।

Counterpoint Research ने बताया कि 2024 में भारत में बनने वाले सभी स्मार्टफोनों में Apple और Samsung की हिस्सेदारी 94 प्रतिशत रही, जिसमें सैमसंग की प्रोडक्शन वॉल्यूम में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत रही।

Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च 2025 की तिमाही में सैमसंग ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 17 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी कंपनी की Galaxy S सीरीज और खासकर S25 Ultra मॉडल की है।

ये इनिशिएटिव भारत सरकार के मेड इन इंडिया के तहत चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy Ring का लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया था। यह रिंग Two-Tone Titanium Black डिजाइन में आती है, जिसमें Titanium Black और Titanium Silver के शानदार कॉम्बिनेशन का उपयोग किया गया है, जिससे यह फैशन और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संगम बनता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Edge production starts in india made in india initiative slimmest phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X