Home
Mobile

Samsung के दोनों फोन में कौन-सा है पावरफुल; कौन सा फोन है ज्यादा फायदेमंद

Samsung Galaxy S25 Edge vs Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग ने 2025 में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज के लेटेस्ट फोन Galaxy S25 Edge को लॉन्च करके एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। इस सीरीज का नया सदस्य न केवल अपने 5.8mm पतले डिजाइन के कारण चर्चा में है, बल्कि इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर भी यूजर्स को आकर्षित कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर Galaxy S25 Ultra, कंपनी का सबसे पावरफुल और प्रीमियम फोन है, जो टेक्नोलॉजी लवर्स को प्रभावित करता है।

ऐसे में अगर आप इस फोन को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा आर्टिकल लेकर आए हैं, जिसमें हमने दोनों फोन का कंपेरिजन किया है। यहां आप Samsung Galaxy S25 Edge और Galaxy S25 Ultra के फीचर्स, कीमत और दूसरे डिटेल्स के बारे में जानेंगे।

Samsung Galaxy S25 Edge vs Galaxy S25 Ultra: कौन-सा फोन है बेस्ट

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Galaxy S25 Edge की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अल्ट्रा-थिन डिजाइन मिलता है। यह सिर्फ 5.8mm मोटा है और इसका वजन 163 ग्राम है। वहीं अगर Galaxy S25 Ultra 8.2mm मोटा और 218 ग्राम भारी है। ऐसे में अगर आप हल्का, स्टाइलिश और ईजी टू हैंडल में आने वाला फोन चाहते हैं, तो S25 Edge आपके लिए बेहतर है।

स्पेसिफिकेशन

Galaxy S25 Edge Galaxy S25 Ultra
डिस्प्ले 6.7-इंच AMOLED 6.9-इंच AMOLED
रिजॉल्यूशन 3120 x 1440 3120 x 1440
रिफ्रेश रेट 1-120Hz 1-120Hz
ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) Android 15 Android 15
रियर कैमरे 200MP + 12MP (अल्ट्रावाइड) 200MP + 50MP + 10MP + 50MP
सेल्फी कैमरा 12MP 12MP
वीडियो रिकॉर्डिंग 8K @ 30fps 8K @ 30fps
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Snapdragon 8 Elite
रैम (RAM) 12GB 12GB
स्टोरेज विकल्प 256GB / 512GB 256GB / 512GB / 1TB
बैटरी 3900mAh 5000mAh
चार्जिंग 25W वायर्ड / 15W वायरलेस 45W वायर्ड / 15W वायरलेस
ड्यूरेबिलिटी (IP रेटिंग) IP68 IP68
आकार (लंबाई x चौड़ाई x मोटाई) 158.2 x 75.6 x 5.8mm 162.8 x 77.6 x 8.2mm
वजन 163 ग्राम (5.75 औंस) 218 ग्राम (7.69 औंस)

डिस्प्ले

दोनों ही फोनों में AMOLED पैनल का उपयोग हुआ है। जहां S25 Edge में 6.7 इंच की स्क्रीन है, जबकि S25 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। दोनों की ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ऐसे में आप मल्टीमीडिया लवर हैं और बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो Ultra आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगा।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस हैं और Android 15 पर चलते हैं। आपको 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा मिलता है। दोनों में समान परफॉर्मेंस मिलेगा, लेकिन S25 Ultra में ज्यादा RAM और स्टोरेज वेरिएंट (1TB तक) का ऑप्शन है।

कैमरा

Galaxy S25 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP 3x टेलीफोटो और 50MP 5x पेरिस्कोप जूम कैमरा दिया गया है। यह आपको 100x डिजिटल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।

वहीं, S25 Edge में 200MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें टेलीफोटो लेंस की कमी है, जिससे जूम की क्षमता कम हो जाती है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और अधिक जूम या प्रो लेवल कैमरा फीचर्स चाहते हैं, तो S25 Ultra बेहतर विकल्प है।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी है, जबकि S25 Ultra में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा चार्जिंग स्पीड में भी अंतर है। जहां Ultra में 45W फास्ट चार्जिंग है, वहीं Edge सिर्फ 25W तक सपोर्ट करता है। अगर आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और तेज़ चार्जिंग चाहते हैं, तो Ultra ही लें।

S Pen सपोर्ट

Galaxy S25 Ultra में S Pen का सपोर्ट मिलता है, जो नोट्स बनाने, स्केचिंग और स्क्रीनशॉट लेने जैसे कामों में बेहद उपयोगी है। Edge में S Pen सपोर्ट नहीं है। यदि आप क्रिएटिव या प्रोफेशनल यूजर हैं, तो Ultra ही आपके लिए उपयुक्त है।

कीमत

Galaxy S25 Edge की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 94,000 रुपये) है, जो 256GB वेरिएंट के लिए तय किया गया है। वहीं Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,299 डॉलर से शुरू होती है। दोनों के बीच लगभग 200 डॉलर का अंतर है, जो एक्सेसरीज़ या बिल पर खर्च किया जा सकता है। बता दें कि अभी Galaxy S25 Edge की भारतीय कीमत सामने नहीं आई है।

Take a Poll

कौन सा खरीदें?

यदि आप एक पतला, हल्का, स्टाइलिश और बजट में आने वाला फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, जिसमें ज्यादा तामझाम न हो, तो Galaxy S25 Edge आपके लिए सही है। वहीं अगर आप बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ S Pen का उपयोग करना पसंद करते हैं। साथ ही आपको बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और स्टोरेज की जरूरत है तो Galaxy S25 Ultra खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Edge vs Samsung Galaxy S25 Ultra price features comparison specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X