Home
Mobile

बम की तरह फटा Samsung का महंगा फोन, भूल से भी न करें ये मिस्टेक

Samsung Galaxy S25+ Blast Case: सैमसंग का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25+ एक बार फिर कंपनी के लिए चिंता का कारण बन गया है। दक्षिण कोरिया में इस फोन के फटने (explosion) की खबर सामने आई है, जिसने 2016 के Galaxy Note 7 ब्लास्ट की यादें ताजा कर दी हैं।

यूजर के मुताबिक फोन अचानक बहुत गर्म हुआ और फिर धमाके के साथ जलने लगा, जबकि उस समय फोन चार्जिंग पर नहीं था। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25+ में हुआ धमाका

यूजर ने बताया पूरा वाकया

सैमसंग के कम्युनिटी फोरम पर एक यूज़र ने इस घटना की जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें फोन पूरी तरह से जला हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फोन तेज़ी से गर्म होने लगा तो यूजर ने डर के मारे उसे जमीन पर फेंक दिया। कुछ ही सेकंड में डिवाइस से धुआं निकलने लगा और वह जलकर पूरी तरह खराब हो गया।

घटना के बाद यूजर ने फोन को सैमसंग सर्विस सेंटर में जमा कराया है, जहां अब तकनीकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि आखिर धमाके की असली वजह क्या थी।

शुरुआती जांच में क्या आया सामने?

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरहीटिंग (Overheating) को इस ब्लास्ट का संभावित कारण बताया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बैटरी में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट था या यह चिपसेट या सॉफ्टवेयर हीट मैनेजमेंट की वजह से हुआ।

फिलहाल, Samsung ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कंपनी की भारत और कोरिया की पीआर टीमों से मीडिया ने संपर्क किया है, लेकिन जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

यूजर्स के लिए चेतावनी

अगर आप Galaxy S25+ यूज़र हैं और अपने फोन में असामान्य गर्माहट, बैटरी फूलना, या चार्जिंग के दौरान गंध जैसी समस्या महसूस करते हैं, तो उसे तुरंत बंद करें और अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर पर जांच करवाएं।

सैमसंग ने अब तक बैटरी सेफ्टी पर काफी काम किया है, खासकर Note 7 हादसे के बाद, कंपनी ने 8-प्वाइंट बैटरी सेफ्टी टेस्ट प्रोटोकॉल शुरू किया था। ऐसे में इस घटना की पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह अलग-थलग केस था या किसी बड़े प्रोडक्शन बैच में खामी है।

Samsung Galaxy S25+ के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग का Galaxy S25+ इस साल लॉन्च हुआ एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं।

Apple से होती है सीधी टक्कर

यह घटना ऐसे समय आई है जब Samsung अपनी S25 सीरीज को Apple iPhone 16 Pro के सीधा मुकाबले में पेश कर रहा है। ऐसे में किसी भी एक्सप्लोजन रिपोर्ट से कंपनी की ब्रांड इमेज पर असर पड़ सकता है।

क्या है कंपनी का प्लान

हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह घटना isolated case निकली, तो Samsung जल्द ही इसे बैटरी क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट के साथ स्पष्ट करेगा। पर अगर जांच में यह बैच-डिफेक्ट साबित हुआ, तो कंपनी को रिप्लेसमेंट या रीकॉल प्रोग्राम शुरू करना पड़ सकता है।

Samsung के लिए यह वाकया केवल एक डैमेज्ड फोन का मामला नहीं, बल्कि यूज़र ट्रस्ट की परीक्षा भी है। जैसे-जैसे कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाइसों में नई तकनीकें जोड़ रही है। Snapdragon 8 Elite Gen 5, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स उसे थर्मल मैनेजमेंट को और बेहतर बनाना होगा। आने वाले दिनों में सैमसंग की जांच रिपोर्ट से साफ होगा कि यह मामला एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी या किसी बड़ी सुरक्षा खामी का संकेत है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25+ Explodes in South Korea: Fresh Concerns Over Battery Safety
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X