Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च: कीमत, ऑफर्स और टॉप 5 फीचर्स
Samsung ने भारत में अपनी Fan Edition सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे फ्लैगशिप Galaxy S-सीरीज के फीचर्स को कम दाम में उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया है। Galaxy S24 FE के मुकाबले यह फोन और भी पतला, हल्का और ज्यादा पावरफुल बैटरी व चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
नए स्मार्टफोन की कीमत कितनी है और इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं। साथ ही इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

भारत में कीमत और ऑफर्स
- 8GB + 128GB: ₹59,999
- 8GB + 256GB: ₹65,999
- 8GB + 512GB: ₹77,999
Samsung Galaxy S25 FE Navy, Jetblack और White कलर ऑप्शन में मिलेगा। कंपनी दे रही है ₹12,000 तक का इंस्टेंट स्टोरेज अपग्रेड (256GB खरीदने पर 512GB मिलेगा) और ₹5,000 बैंक कैशबैक। साथ ही 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगी।
फोन की बिक्री 29 सितंबर से Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी।
Samsung Galaxy S25 FE के टॉप 5 फीचर्स
दमदार बैटरी और चार्जिंग
Galaxy S25 FE में 4,900mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले
फोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ Gorilla Glass Victus Plus और IP68 रेटिंग मिलती है।
फ्लैगशिप लेवल कैमरा सेटअप
इसमें 50MP वाइड + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 8MP टेलीफोटो (3x जूम) का ट्रिपल रियर कैमरा है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
नया प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन
फोन Exynos 2400 प्रोसेसर पर चलता है। यह केवल 7.4mm पतला और 190g हल्का है, यानी पकड़ने में और भी आरामदायक हो जाता है।
Galaxy AI फीचर्स
सॉफ्टवेयर की तरफ, यह Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलता है और इसमें Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं।
- Live Call Translation (बिना इंटरनेट)
- Generative Edit
- Sketch to Image
- Instant Slow-Mo


Click it and Unblock the Notifications








