Home
Mobile

Samsung Galaxy S25 FE 4 सितंबर को होगा लॉन्च; कीमत से लेकर कलर ऑप्शन्स तक, जानें डिटेल्स

सैमसंग ने कन्फर्म कर दिया है कि 4 सितंबर 2025 को होने वाले Galaxy Unpacked Event में Galaxy S25 FE पेश किया जाएगा। 'Fan Edition' सीरीज हमेशा से किफायती दाम पर फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देने का दावा करती रही है।

सवाल यह है कि क्या Galaxy S25 FE अब भी वैसा ही मूल्य प्रदान करेगा या फिर यह सिर्फ ब्रांड लॉयल्टी और 'S सीरीज का टैग' लेकर आएगा?

Samsung Galaxy S25 FE 4 सितंबर को होगा लॉन्च

कीमत और कलर ऑप्शंस

लीक्स के मुताबिक, भारत में Galaxy S25 FE का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग ₹60,000 की रेंज में लॉन्च हो सकता है। कीमत देखते ही यूज़र्स के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या यह 'Fan Edition' सच में फैंस के बजट को ध्यान में रखता है, या अब यह प्रीमियम-सेगमेंट की ओर खिसक रहा है।

फोन चार कलर ऑप्शंस- Jet Black, White, Icy Blue और Navy में लॉन्च होगा। सैमसंग यहां 'यूथ अपील' को टारगेट करता दिख रहा है, लेकिन क्या कलर ही लोगों को खरीदने के लिए मजबूर करेंगे?

डिजाइन और डिस्प्ले

Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। देखने में तो यह फ्लैगशिप जैसा लगेगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या सैमसंग इसे S25 या S25+ से अलग पहचान दिला पाएगा? क्योंकि FE मॉडल्स का सबसे बड़ा चैलेंज यूनीक आइडेंटिटी की कमी रहा है।

कैमरा सेटअप

कैमरा डिपार्टमेंट में Galaxy S25 FE थोड़ा वॉटर-डाउन लगता है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस (3X ज़ूम) दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा 12MP का होगा।

तुलना करें तो यह सेटअप S25 सीरीज के बाकी मॉडल्स से कमजोर है। इसका मतलब यह हुआ कि 'FE' अब Flagship Experience नहीं बल्कि Filtered Edition बनकर रह गया है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन में सैमसंग का Exynos 2400 प्रोसेसर और 8GB RAM दी जा सकती है। बैटरी 4900mAh की होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यहां सैमसंग ने बैलेंस बनाने की कोशिश जरूर की है ताकि यह फोन 'डेली यूज + पावर यूजर्स' दोनों को संभाल सके। लेकिन फिर वही सवाल ₹60,000 में क्या यह सच में वैल्यू फॉर मनी है?

Fan Edition का बदलता मतलब

शुरुआत में Fan Edition का मतलब फ्लैगशिप फीचर्स कम दाम पर आने वाला फोन था। लेकिन अब Galaxy S25 FE देखकर लगता है कि सैमसंग इसे 'फ्लैगशिप की सस्ती कॉपी' की तरह पेश कर रहा है। 60,000 रुपये के प्राइस रेंज में यूज़र्स के पास कई दूसरे विकल्प होंगे , जिसमें OnePlus, iQOO और यहां तक कि पिछले साल का Galaxy S24 भी शामिल है।

Galaxy S25 FE अब सही मायनों में 'Fan Edition' नहीं रहा। यह उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो सैमसंग ब्रांड और Galaxy S सीरीज़ का टैग चाहते हैं, लेकिन Ultra या Pro मॉडल्स पर ₹1 लाख खर्च नहीं करना चाहते है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 FE Launching on September 4 Price, Colours, and Key Specs Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X