Home
Mobile

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं का खुलासा

Samsung Galaxy S25 Fast Charging Capabilities: गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25 प्लस को लेकर नई लीक सामने आई है। जिसमें इन फोन्स की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा हुआ है।

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में ही सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को चीन में 3C प्राधिकरण (Authority) से स्वीकृति मिली थी। अब गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ को भी उसी नियामक संस्था द्वारा प्रमाणित किया गया है। तो आईए आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं का खुलासा

Galaxy S25, S25+ 3C प्रमाणित- 3C डेटाबेस के अनुसार गैलेक्सी S25 स्मार्टफोन (मॉडल नंबर SM-S9310) 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि गैलेक्सी S25+ स्मार्टफोन (मॉडल नंबर SM-S9360) 45W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

इन सर्टिफिकेशन से यह संकेत मिलता है कि, S25 और S25+ की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी में उनके पुराने मॉडल की तुलना में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी कि, S24 सीरीज के समान कंपनी S25 मॉडल के रिटेल पैकेज में चार्जर शामिल नहीं होगा।

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं का खुलासा

रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी S25 में 4,000mAh की बैटरी होगी, जबकि S25 प्लस में थोड़ी बड़ी 4,900mAh तक की बैटरी शामिल हो सकती है। जबकि, S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है। ये फोन्स वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेंगे।

खास बात यह है कि, S25 Ultra के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि, यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी के सपोर्ट के साथ आने वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। S25 के तीनों मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, गैलेक्सी S25 सीरीज जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकती है।

इसके अलावा कंपनी अलग-अलग बाजारों के लिए कुछ नए डिवाइसेस पर काम कर रही है। उम्मीद है कि, सैमसंग इस महीने के आखिर तक फ्लैगशिप टैबलेट की गैलेक्सी टैब S10 सीरीज का अनावरण करेगी।

इसके अलावा अफवाहों की मानें तो कंपनी Glaxy S24 FE विकसित कर रही है, जिसे अक्टूबर में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जानें की संभावना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ fast charging capabilities revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X