Samsung Galaxy S25 leaks: जानें लॉन्च डेट, कीमत, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और अन्य डिटेल्स
Samsung लवर्स को Galaxy S25 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं 2024 खत्म होने और 2025 शुरू होते ही सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज को लेकर अफवाहें तेज होने लगी हैं। उम्मीद की जा रही है कि, सैमसंग जनवरी में अपनी नई सीरीज लॉन्च करेगा।
इस सीरीज के तहत कंपनी Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra के साथ एक स्लिम वर्जन भी पेश कर सकती है। तो आइए आपको आगे इसकी आगामी सीरीज की लॉन्च डेट से लेकर कीमत व संभावित फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S25 की संभावित कीमत
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी S25 के बेस मॉडल 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 85,000 रुपये हो सकती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में 5 से 7 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। हालांकि, यह जानकारी फिलहाल अफवाहों पर आधारित है, इसलिए सटीक कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।
सैमसंग गैलेक्सी S25 के संभावित फीचर्स
गैलेक्सी S25 में 6.1-इंच QHD+LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का फॉक गैलेक्सी वर्जन देखने को मिल सकता है। बेस मॉडल में 12GB तक रैम के साथ यह प्रोसेसर दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 15-आधारित One UI 7 देखने को मिल सकता है, जिसमें Galaxy AI जैसी नई फैसलिटी मिल सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा , 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4,000mAh तक की बैटरी दे सकती है।
इससे पहले सामने आए 3C प्रमाणित डेटाबेस में दावा किया गया था कि, गैलेक्सी S25 स्मार्टफोन (मॉडल नंबर SM-S9310) 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि गैलेक्सी S25+ स्मार्टफोन (मॉडल नंबर SM-S9360) 45W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
इन सर्टिफिकेशन से यह संकेत मिलता है कि, S25 और S25+ की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी में उनके पुराने मॉडल की तुलना में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी कि, S24 सीरीज के समान कंपनी S25 मॉडल के रिटेल पैकेज में चार्जर शामिल नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications








