Samsung Galaxy S25 Plus 5G पर मिल रहा 40000 से ज्यादा का डिस्काउंट; चेक करें पूरी डिटेल
Samsung Galaxy S25 सीरीज़ को 2025 की सबसे दमदार स्मार्टफोन लाइन-अप्स में गिना जा रहा है। इस सीरीज़ में Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, Galaxy S25 Edge, Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 FE जैसे कई मॉडल शामिल हैं।
इनमें से Samsung Galaxy S25 Plus खास तौर पर उन यूज़र्स को टारगेट करता है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और Galaxy AI फीचर्स चाहते हैं, लेकिन Ultra मॉडल तक नहीं जाना चाहते। अब इस फोन को खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि Amazon पर Galaxy S25 Plus पर आकर्षक डील सामने आई है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है।

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में कटौती
Samsung Galaxy S25 Plus 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Amazon पर ₹72,999 की कीमत में उपलब्ध है। यह वही कीमत है, जिस पर फोन लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसके साथ अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं।
अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹2,189 तक का Amazon Pay Balance कैशबैक मिल सकता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।
फोन दो कलर ऑप्शन- Navy और Silver Shadow में उपलब्ध है। ऐसे ऑफर्स आमतौर पर सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए जो यूज़र Galaxy S25 Plus खरीदने का मन बना चुके हैं, उनके लिए यह सही मौका साबित हो सकता है।
इसके अलावा
क्यों खास है Samsung Galaxy S25 Plus?
Galaxy S25 Plus को Samsung ने परफॉर्मेंस और लॉन्ग-टर्म यूज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 830 GPU के साथ आता है। यह कॉम्बिनेशन हैवी मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को स्मूद तरीके से संभालने में सक्षम है।
फोन में 6.7-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। वीडियो देखने और गेम खेलने वालों के लिए यह डिस्प्ले बड़ा प्लस पॉइंट है।
Android अपडेट्स और Galaxy AI
Samsung Galaxy S25 Plus Android 15 पर आधारित One UI के साथ आता है। Samsung ने इस फोन के लिए 7 बड़े Android अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
इसके अलावा Galaxy AI फीचर्स जैसे स्मार्ट फोटो एडिटिंग, नोट्स और प्रोडक्टिविटी टूल्स फोन को रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।
कैमरा: बैलेंस्ड और भरोसेमंद
Samsung Galaxy S25 Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ) और 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम) है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप डेली फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट्स और ज़ूम शॉट्स के लिए काफी संतुलित माना जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy S25 Plus में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।
क्या अभी खरीदना सही रहेगा?
अगर आप एक ऐसा Samsung फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, बड़ा प्रीमियम डिस्प्ले, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और भरोसेमंद कैमरा मिले, तो Galaxy S25 Plus एक मजबूत विकल्प है। Amazon पर मिल रही मौजूदा डील इसे और भी आकर्षक बना देती है। हालांकि, ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







